Saturday, 21 November 2026 07:11 PM 28°C
Asked by MONIKA 3 years ago

दुनिया में भुखमरी और कुपोषण के विषय में दो डॉक्टरों के मध्य संवाद लिखें।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

हिंदी संवाद लेखन

दुनिया में भुखमरी और कुपोषण के विषय में दो डॉक्टरों के मध्य संवाद

 

डॉक्टर श्याम :- कैसे हैं आप डॉक्टर राम ?

डॉक्टर राम :- बस ठीक हूँ ।

डॉक्टर श्याम :- डॉक्टर राम, आप कुछ परेशान लग रहे हैं क्या बात है ?

डॉक्टर राम :- आपने ठीक कहा । मेरी परेशानी का कारण है, हमारे देश में कुपोषण और भुखमरी की समस्या ।

डॉक्टर श्याम :- आपने सही कहा । विकसित देशों की अपेक्षा विकासशील देशों में कुपोषण की समस्या विकराल है । इसका प्रमुख कारण है गरीबी । धन के अभाव में गरीब लोग पौष्टिक भोजन, दूध, घी, फल इत्यादि नहीं खरीद पाते हैं ।

डॉक्टर राम :- बिल्कुल ठीक, भुखमरी का मतलब है खाने की बिल्कुल कमी, भुखमरी क़े कारण ही कुपोषण होता है। इसका एक प्रमुख कारण है देश में मौजूद अशिक्षा और ग़रीबी। जल्दी ही भुखमरी की समस्या से सारे विश्व को राहत मिले यही कामना है।

डॉक्टर श्याम :- हाँ, दुनिया के हर नागरिक को भरपेट भोजन मिलने का पूरा अधिकार है। मेरे विचार में विकसित देशों के इस मामले मे पहल करनी चाहिए। जो सक्षम देश हैं, वह आगे आकर गरीब देशों में व्याप्त भुखमरी की समस्या को खत्म करने में काफी योगदान दे सकते हैं।

डॉक्टर राम :- हाँ ऐसा होना चाहिए।

 


संबंधित प्रश्न

आपके किसी पसंदीदा खिलाड़ी से आपके बीच हुई बातचीत को संवाद के रुप में लिखिए।​

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *