Friday, 27 November 2026 11:35 PM 28°C
Asked by SHISHIR 3 years ago

G-20 सम्मेलन को लेकर दो मित्रों के बीच हुए संवाद को लिखें।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

संवाद लेखन

G-20 सम्मेलन को लेकर दो मित्रों के बीच संवाद

 

(G-20 शिखर सम्मेलन के बारे में दो मित्रों आशीष और संजीव में वार्तालाप हो रहा है।)

आशीष ⦂ पिछले दिनों हमारे देश में G-20 शिखर सम्मेलन की बेहद चर्चा हुई। तुम मुझे इसके बारे में कुछ बताओ।

संजीव ⦂ जी-20 विश्व की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह है। यह सभी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले प्रमुख देश अपने देश के आर्थिक नीतियों को साझा करने और की वैश्विक आर्थिक मामलों को सुलझाने के लिए एक मंच पर एकत्रित होते हैं।, ताकि वैश्विक स्तर आर्थिक समस्याओं का निपटारा कर सके और आपसी आर्थिक सहयोग को बढ़ावा दें।

आशीष ⦂ अच्छा, पिछले दिनों जिस तरह से समाचारों में जी-20 शिखर सम्मेलन की खबरें छाई रही थी और शिखर सम्मेलन की सफलता के बारे में काफी कुछ पढ़ा और सुना उससे मुझे बेहद गर्व की अनुभूति हो रही थी। इसी कारण मेरे मन में जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में और अधिक जानने की इच्छा हो रही थी।

संजीव ⦂ हाँ, यह जी-20 शिखर सम्मेलन 19 देश और एक यूरोपीय यूनियन यानी कुल 20 सदस्यों का एक समूह है। यह शिखर सम्मेलन 2008 से नियमित रूप से बारी-बारी से सभी सदस्य देशों में आयोजित किया जाता रहा है। इस बार भारत का नंबर था, इसलिए ये सम्मेलन हमारे देश में आयोजित किया गया।

आशीष ⦂ अच्छा। विश्व की जानी-मानी 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में हमारे देश भारत का भी नाम है, यह जानकर मुझे बड़ा ही अच्छा लग रहा है।

संजीव ⦂ हमारा भारत देश विश्व की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में ही नहीं है बल्कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है और जल्दी ही आने वाले कुछ वर्षों में हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

आशीष ⦂ वाह! ये बात सुनकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। कुछ और बताओ जी-20 सम्मेलन के बारे में।

संजीव ⦂ अब ये जी-20 शिखर सम्मेलन नहीं रहा बल्कि अब यह जी-21 सम्मेलन बन गया है क्योंकि इसमें एक और सदस्य शामिल हुआ है, जो अफ्रीकी यूनियन है। इस तरह अब अगली बार से इसे जी-21 सम्मेलन नाम से जाना जाएगा।

आशीष ⦂ अच्छा फिर अगला सम्मेलन अब कहाँ होगा ?

संजीव ⦂ अब अगला सम्मेलन ब्राज़ील में होगा जो अगले साल होगा, क्योंकि बारी-बारी से सभी सदस्य देशों में यह सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है। अब इस समूह में 19 देश और दो राष्ट्र यूनियन शामिल हैं ये यूनियन अफ्रीकी यूनियन और यूरोपीय यूनियन हैं।

आशीष ⦂ अब अगला जी-21 सम्मेलन हमारे देश में कब होगा?

संजीव ⦂ इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन इसके लिए अभी समय लगेगा। अब अगला जी-21 सम्मेलन हमारे देश में 10 से 15 साल बाद हो सकता है, जब हमारे देश का नंबर आएगा।

आशीष ⦂ हमारे देश में जी-20 शिखर सम्मेलन करने से क्या लाभ हुआ?

संजीव ⦂ जी-20 शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन करके हमारे देश भारत की प्रतिष्ठा विश्व में और अधिक बढ़ी है। यह एक महत्वपूर्ण सम्मेलन था, इसमें सभी प्रमुख बड़े देश शामिल थे। इस सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिनमें अफ्रीकी यूनियन को 21वें सदस्य के रूप में शामिल करना एक महत्वपूर्ण फैसला था। इसकी पहल भी भारत ने ही की थी। इसके अलावा कई आर्थिक नीतियों पर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कुल मिलाकर यह आयोजन बिल्कुल बेहद सफल रहा

आशीष ⦂ अच्छा। जी-21 के सभी सदस्य देश कौन-कौन से हैं?

संजीव ⦂ इस समूह के सदस्य देशों में भारत, अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, ब्राज़ील, तुर्की, मेक्सिको, जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, यूरोपीय यूनियन और अफ्रीकी यूनियन हैं।

आशीष ⦂ मित्र तुमने बहुत उपयोगी जानकारी दी। तुम्हारा बहुत-बहुत धन्यवाद।

संजीव ⦂ स्वागत है तुम्हारा मित्र।


Related questions

संवाद लेखन : कक्षा एवं सदन फलक की साज-सज्जा पर दो सहपाठियों के मध्य हुए वार्तालाप को संवाद रूप में लिखिए।

एक गृहिणी और सब्जी बेचने वाले के मध्य संवाद को लिखिए।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *