ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय और एकमात्र महिला खिलाड़ी कौन है? A. मीराबाई चानू B. एम सी मैरीकॉम C. वंदना कटारिया D. पी वी सिंधु

ओलंपिक खेलों में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का सही विकल्प होगा :

पीवी सिंधु


विस्तार से समझें

‘पीवी सिंधु’ वह प्रथम भारतीय महिला हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में दो बार पदक जीते हैं। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में 2 पदक जीते हैं।

पीवी सिंधु ने 2016 के ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। उसके बाद उन्होंने 2020 के ओलंपिक खेल जोकि 2021 में जापान में आयोजित किए गए थे, उनमें बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

इस तरह पीवी सिंधु लगातार दो ओलंपिक खेलों में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं ।

पीवी सिंधु का पूरा नाम पूरा ‘पुसर्ला वेंकट सिंधु’ है। वह भारत में विश्व वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और बैडमिंटन में भारत की अग्रणी खिलाड़ी हैं। वह भारत की राष्ट्रीय चैंपियन रह सकती हैं। उन्होंने अनेक सफलताएँ अर्जित की हैं, जिसमें उन्होंने चीन ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

उसके अलावा वह वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुकी है। सिंधु ने 2016 के ब्राजील में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि 2020 के 2021 में जापान में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में उन्होंने बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पीवी सिंधु का जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद शहर में हुआ था। उन्हें भारत सरकार की ओर से अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।


Other questions

जैवविविधता के तप्त स्थलों के बारे में समझाइये।

सुदास ने पुष्प बेचने का विचार क्यों त्याग दिया?

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here