क्या जीव-जंतुओं को पिंजरे में बंद करके रखना उचित है? अपने विचार लिखिए।

विचार लेखन

क्या जीव-जंतुओं को पिंजरे में बंद करके रखना उचित है?

जीव-जंतुओं को पिंजरे में बंद रखना जरा भी उचित नही है। धरती के हर प्राणी को इस धरती पर अपनी स्वतंत्रता से जीने का अधिकार है। किसी भी जीव-जंतु को पिंजरे में बंद करके हम उसकी स्वतंत्रता का हनन करते हैं। यदि हमें कोई पिंजरे में बंद करके कैद कर ले तो हमें कैसा लगेगा। सीधी सा बात है कि हमें बुरा लगेगा। उसी प्रकार यदि इन बेकसूर जीव-जंतुओं को पिंजरे में कैद कर ले तो हमें इन्हे कितना बुरा लगता होगा।

हम जीव-जंतुओ को पिंजरे में क्यों कैद करके रखते है? अपने मनोरंजन के लिए और दिखावा करने के लिए। अपने मनोरंजन मात्र के लिए किसी की जिंदगी को कैद कर लेना कहाँ तक उचित है। ये बात बिल्कुल भी ठीक नही है।

जीव-जंतुओं को स्वतंत्र होकर अपना स्वच्छंद जीवन जीने दें। उन्हें पिंजरे में कैद न करें। जिस तरह हमें स्वतंत्र होकर रहने का अधिकार है, और स्वतंत्रता का हम आनंद लेते हैं उसी तरह जीव-जंतुओं को भी स्वतंत्र रहने का अधिकार है। उन्हें स्वतंत्र रहने दें और उन्हें अपना जीवन जीने दें।

हमारे विचार में जीव-जंतुओं को पिंजरे में बद करके रखना बिल्कुल भी उचित नही है। अनेक चिड़ियाघरों में ऐसे बेकसूर जीव-जंतुओं को लोगों के मनोरंजन मात्र के लिए पिंजरे मे कैद करके रखा गया है वह भी बिल्कुल उचित नही है।

 


Other questions

पिंजरे में बंद पक्षी और आज़ाद पक्षी के बीच संवाद लिखिए।

युद्ध से पीछे हटना कायरता है, क्षमाशीलता नहीं-अपने विचार बताइए।

‘प्रकृति हमारी शिक्षक है।’ स्पष्ट कीजिए।​

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here