झपटमारी करते हुए जब चोर पकड़ा गया। (रिपोर्ट राइटिंग करें)

रिपोर्ट लेखन

झपटमारी करते हुए जब चोर पकड़ा गया।

 

7 अप्रेल 2024. नई दिल्ली। जनता की सूझबूझ के कारण आज सरेबाजार झपटमारी करते हुए एक चोर पकड़ा गया।

रविवार की छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में चहल-पहल का वातावरण था, लोग चारों तरफ शॉपिंग कर रहे थे। उसी समय एक परिवार भी एक शॉपिंग मॉल से शॉपिंग करके निकल रहा था।

परिवार में स्त्री पुरुष और उनके दो बच्चे थे। पुरुष के हाथ में एक बैग था तो महिला के हाथ में भी दो-तीन थैलियां थीं, जिनमे शॉपिंग किया हुआ सामान था। जैसे ही वे लोग शॉपिंग मॉल के बाहर निकले, एक झपटमारी करने वाला चोर महिला के हाथ से थैली छीन का भाग निकला। वह थोड़ी दूर ही गया था कि एक व्यक्ति ने उसको पकड़ लिया और उसको भागने नहीं दिया। उसकी देखा देखी आसपास के चार-पाँच लोग और आ गए और उन्होंने चोर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर उसको पुलिस के हवाले कर दिया।

जो थैली वो महिला के हाथ से छीन कर भाग रहा था, उसे उस महिला को वापस कर दिया गया। महिला ने बताया कि थैली में 40 हजार की कीमत का मोबाइल था, जो उन्होंने अभी-अभी शॉपिंग मॉल से खरीदा था। इस तरह आसपास लोगों की सतर्कता के कारण परिवार का कीमती सामान लुटने से बच गया। उस परिवार ने सभी लोगों के लिए बहुत धन्यवाद दिया। हम सभी नागरिक अगर हमेशा इसी तरह सतर्क रहें तो चोरो के हौसले पस्त होंगे। आए दिन चोरी, लूटपाट और झपटमारी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर अगर जनता यूँ ही सावधान रहे तो अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और इन घटनाओं में कमी आएगी।


Related questions

‘सच्ची तीर्थयात्रा’ कहानी क्या है। कहानी के आधार पर सच्ची तीर्थयात्रा कहानी का मूल भाव अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

आपने अमरकंटक की यात्रा की है। अमरकंटक के सुंदर दृश्य का वर्णन करते हुए पत्र आप अपने मित्र को लिखें।

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here