अपनी पाठशाला में मनाए गए ‘पर्यावरण रक्षा दिन समारोह’ के बारे में वृत्तांत लेखन लिखिए​।

वृत्तांत लेखन


भारती विद्यापीठ, पुणे

पर्यावरण रक्षा दिवस समारोह

 

पुणे, 5 जून 2024। आज 5 जून 2024 को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर हमारे विद्यालय भारती विद्यापीठ में ‘पर्यावरण रक्षा दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य के पर्यावरण के प्रति सभी छात्रों को जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक उपाय के बारे में छात्रों को अवगत कराना था।

दोपहर 10 सभी छात्र विद्यालय पहुंच गए। सबसे पहले प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और एक छोटे से भाषण में पर्यावरण का महत्व समझाया। उन्होंने सभी छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी छात्र पर्यावरण के प्रति सचेत होने के लिए कहा। उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने के लिए भी आगाह किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण की दुश्मन है, इसलिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए आवश्यक है कि हम प्लास्टिक को पूरी तरह से त्याग दें।

उसके बाद विद्यालय के उद्यान में वृक्षारोपण का कार्य हुआ। विद्यालय के सभी छात्रों ने विद्यालय के उद्यान में नए-नन्हें नन्हें पौधों का रोपण किया। तीन घंटे तक यह कार्य चलता रहा। उसके बाद लंच ब्रेक हुआ।

दोपहर 2 बजे से फिर कार्यक्रम आरंभ हुआ और कुछ छात्रों ने विद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने संबंधी कविताएं पड़ीं। कुछ छात्रों ने पर्यावरण संबंधि छोटे-छोटे भाषण दिए।

प्रधानाचार्य ने अंत में फिर सभी छात्रों से संकल्प लिया कि वह अपने आसपास की कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में नियमित रूप से वृक्षारोपण किया करेंगे ताकि शहर में अधिक से अधिक हरियाली बढ़े। हर महीने में काम से कम पाँच वृक्ष अवश्य लगाएगा। समारोह में पर्यावरण के संरक्षण के लिए अन्य जरूरी उपायों पर भी चर्चा की गई। शाम 4 बजे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और विद्यालय की छुट्टी हो गई।

कुल मिलाकर विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण रक्षा दिवस समारोह का आयोजन काफी प्रेरणादायी रहा और हमें अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए आवश्यक प्रेरणा मिली।

 


Other questions

आपके विद्यालय में मनाए गए ‘पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ’ उत्सव के बारे में एक वृत्तांत लेखन कीजिए।

विद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता पर एक प्रतिवेदन लिखिए।

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here