आपके विद्यालय में मनाए गए ‘पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ’ उत्सव के बारे में एक वृत्तांत लेखन कीजिए।

वृत्तांत लेखन

पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ

 

दिनांक : 22 मार्च 2024

 

कल 21 मार्च 2024 को हमारे विद्यालय महावीर विद्यापीठ, महात्मा गाँधी रोड, कांदिवली, मुंबई में ‘वैश्विक वृक्षारोपण दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘पेड़ बचाओ-पेड़ लगाओ’ उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना था।

हम सभी छात्रों को सुबह 8:00 बजे विद्यालय पहुंचना था। सभी छात्रों को पाँच-पाँच पेड़ दे दिए गए थे। सबके लिए विद्यालय के आसपास के लोकल एरिया में अलग-अलग स्थान निर्धारित कर दिए गए थे। सभी छात्रों को निर्देश दिया गया था कि वह अपने निर्धारित स्थान पर जाकर यह पाँचों पेड़ लगाएं। पेड़ लगा लेने के लिए नगर पालिका से उचित स्थान की अनुमति पहले से ही ले ली गई थी।

दोपहर 12:00 बजे तक तक सभी छात्रों द्वारा पाँच-पाँच पेड़ लगाने का कार्यक्रम संपन्न हो गया। दोपहर 12:00 बजे सभी छात्र विद्यालय लौट आए। उसके बाद लंच हुआ और फिर पेड़ों के महत्व पर शिक्षकों द्वारा उपयोगी जानकारी दी गई। अंत में प्रधानाचार्य ने वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए छात्रों का आह्वान किया कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों की संख्या लगातार कम होती जा रही है जो पर्यावरण के लिए गंभीर संकट की घड़ी है। यदि हमने अपने पेड़ों को नहीं बचाया तो मानव का अस्तित्व भी खतरे में पड़ता जाएगा। इसलिए सभी छात्र अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित हों।

प्रधानाचार्य के भाषण और इस पूरे कार्यक्रम से हमें काफी अधिक प्रेरणा मिली और हमने अपने जीवन काल में लगातार पेड़ लगाने का संकल्प लिया। दोपहर 2:00 बजे तक पूरा कार्यक्रम संपन्न हो गया और विद्यालय की छुट्टी हो गई।


Related questions

यात्रा के अनुभव तथा रोमांच का वर्णन करते हुए एक प्रस्ताव लिखिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions