दुर्गा पूजा पर 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखें।

अनुच्छेद

दुर्गा-पूजा

 

दुर्गा पूजा भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो माँ दुर्गा की आराधना के लिए मनाया जाता है, यूं तो देवी की पूजा-आराधना पूरे भारत में अलग-अलग रूप में मनाई जाती है, परंतु दुर्गा पूजा भारत के बंगाल राज्य का एक प्रमुख उत्सव है।

देवी की आराधना के रूप में दुर्गा पूजा उत्सव बंगाल का सबसे प्रमुख उत्सव है। यह शारदीय नवरात्रि में मनाया जाने वाला एक हिंदू उत्सव है। इस उत्सव के अंतर्गत 9 दिन तक देवी दुर्गा की आराधना की जाती है, उनकी भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और दशमी के दिन देवी दुर्गा की मूर्ति ढोल-नगाड़ा, बाजे बाजे की धूम में विसर्जित कर दिया जाता है।

इस उत्सव में छः दिनों तक महालय षष्ठी, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी के रूप में मनाया जाता है। उसके पश्चात दसवें दिन विजयदशमी के रूप में उत्सव मनाया जाता है, और देवी दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित कर दिया जाता है। देवी दुर्गा हिंदू धर्म के प्रमुख देवी हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। उन्होंने महिषासुर राक्षस का वध किया था और इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल के अलावा असम, बिहार, मणिपुर, त्रिपुरा झारखंड जैसे भारत के पूर्वी राज्यों में प्रमुखता से मनाई जाती है। देवी के रूप में भारत के अन्य राज्यों में नवरात्रि का अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि का पर्व उत्तर भारत में नवरात्रि के नाम से मनाया जाता है, जिसमें 9 दिनों तक देवी दुर्गा की आराधना देवी माँ की आराधना की जाती है। गुजरात राज्य में यही पर्व गरबा डांडिया उत्सव के रूप में मनाया जाता है।


Related questions

खेलों के महत्व पर अनुच्छेद लिखिए।

दशहरे का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions