Sunday, 29 November 2026 02:44 AM 28°C
Asked by SHISHIR 3 years ago

खनिज किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझाइए?

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

खनिज से तात्पर्य उन पदार्थों से होता है, जो प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर पाए जाते हैं। जिन्हें पृथ्वी के अंदर से खनन करके निकाला जाता है। ऐसे पदार्थ जिनकी रसायनिक संगठन और भौतिक गुण में एक रुप पदार्थ होते हैं और जिन पदार्थों की एक निश्चित आंतरिक संरचना होती है, ऐसे पदार्थ खनिज कहलाते हैं। खनिज पृथ्वी की भूपर्पटी में पाए जाने वाले पदार्थ हैं। खनिज वह पदार्थ हैं, जिसका मनुष्य के लिए किसी ना किसी दृष्टि से उपयोग होता है। खनिज प्रकृति में अशुद्ध अवस्था में पाए जाते हैं और इनका खनन करके इन्हें निकाल कर इन्हें शुद्ध किया जाता है तथा उसके पश्चात ही यह खनिज मनुष्य के लिए उपयोगी बन पाते हैं। प्रकृति में 3 तरह के खनिज पाए जाते हैं…

  1. धात्विक खनिज
  2. अधात्विक खनिज
  3. ऊर्जा खनिज

धात्विक खनिज : धात्विक खनिज से तात्पर्य होता है, जो पृथ्वी की भूपर्पटी से खनन करके अयस्क के रूप में प्राप्त किए जाते हैं। यह अशुद्ध अवस्था में नहीं होते बल्कि इनमें कई अशुद्धियां मिली होती हैं। इन अशुद्धियों को रसायनिक और भौतिक क्रियाओं द्वारा दूर किया जाता है और इन्हें मिलाकर अलग-अलग धातुओं का निर्माण किया जाता है, इसी कारण ये धात्विक खनिज कहलाते हैं। धात्विक खनिज के उदाहरण जैसे लोहा, मैंगनीज, बॉक्साइट, लेड, तांबा, सोना, चाँदी इत्यादि।

अधात्विक खनिज : अधात्विक खनिज वे पदार्थ होते हैं, जो प्रकृति में अधातु के रूप में पाए जाते हैं। अधात्विक खनिज भी पृथ्वी से खनन करके प्राप्त किए जाते हैं। ये भी अशुद्ध अवस्था में होते हैं और इन्हें भी रसायनिक और भौतिक प्रक्रियायो द्वारा शुद्ध किया जाता है और इन्हें उपयोग में लाया जाता है। अधात्विक खनिज से धातु प्राप्त नहीं होती हैं। अधात्विक खनिज के उदाहरण जैसे कार्बन, सोडियम, पोटेशियम, ग्रेफाइट इत्यादि।

ऊर्जा खनिज : ऊर्जा खनिज से तात्पर्य उन खनिज से है, जो ऊर्जा प्रदान करते हैं अर्थात वह खनिज पदार्थ जिनसे ऊर्जा प्राप्त होती है, उन्हें ऊर्जा खनिज कहते हैं। यह ऊर्जा खनिज पृथ्वी की भूपर्पटी के अंदर से खनन करके प्राप्त किए जाते हैं ।ऊर्जा खनिज बेहद ज्वलनशील पदार्थ होते हैं जिनका दहन करके ही ऊर्जा प्राप्त होती है। ऊर्जा खनिज के उदाहरण जैसे पेट्रोलियम, पदार्थ, कोयला, प्राकृतिक गैस इत्यादि।


Related questions

ओजोन परत धरती का सुरक्षा कवच है। तर्क पूर्ण उत्तर दीजिए?

‘कुम्हड़बतिया’ किस फल को कहते हैं? 1) काशीफल को 2) तरबूज को 3) कुम्हड़े को 4) ये सभी

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *