Sunday, 29 November 2026 02:44 AM 28°C
Asked by MONIKA 3 years ago

वर्षा जल संग्रहण के तीन लाभ लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

वर्षा जल संग्रहण का अर्थ है, बारिश के पानी को अलग -अलग तरीकों से संचित करना। तालाब व झील के अलावा ज़मीन के नीचे टैंक बनाकर भी बारिश (वर्षा) के पानी को संचित कर सकते हैं।

वर्षा जल संग्रहण के तीन लाभ निम्नलिखित है :
  1. वर्षा जल संग्रहण से प्राप्त जल शुद्ध और रयायन मुक्त जल होता है। ये जल उच्च गुणवत्ता युक्त होता है। वर्षा का जल पीने योग्य जल होता है। इसे पेयजल के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।
  2. वर्षा जल संग्रहण उन क्षेत्रों में बेहद लाभकारी होता है, जहाँ पर पानी का अन्य कोई प्राकृतिक स्रोत नहीं होता। वर्षा जल का संग्रहण करके उसे लंबे समय तक पीने तथा खेती में सिंचाई कार्य हेतु प्रयोग में लाया जा सकता है।
  3. वर्षा जल संग्रहण बाढ़ के प्रभाव को काम करता है। नदी आदि में अत्याधिक बाढ़ आने से रोकने के लिए अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का जल संग्रहित कर लिय जाता है। जिससे वर्षा का जल नदी में अत्याधिक मात्रा में नहीं पहुँच पाता और बाढ़ आने की आशंका कम होती है।

Other questions

17-18 वीं शताब्दी में फ्रांस का दशमांश क्या था?

पेयजल की समस्या हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *