सेब एक ऐसा फल है जिसके फल के बीज में ज़हर पाया जाता है, सेब के बीजों में साइनाइड नाम का तत्व पाया जाता है। सायनाइड एक जहरीला तत्व होता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से सेब एक बेहद पोषक तत्वों से युक्त फल होता है और अक्सर कहा जाता है कि रोज एक सेब का सेवन हर तरह की बीमारियों से दूर रखता है। लेकिन सेब के बीज बिल्कुल भी खाने योग्य नहीं होते।
सेब के बीजों में एमिडगलिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो सायनाइड नामक विषाक्त तत्व को उत्पन्न करता है। सेब के बीज खाने योग्य नहीं होते है, इसलिए इन्हे खाना नहीं चाहिए। हालाँकि सेब के बीज बेहद सख्त होते हैं और इन्हें तोड़ पाना आसान नहीं होता।
सेब के एक बीज से 0.06% से लेकर 0.24% मिलीग्राम सायनाइड प्राप्त होता है और यदि सेब के बीज खा लिए जाएं तो यह शरीर में जाकर प्रतिक्रिया करते हैं और साइनाइड नाम का तत्व विकसित होता हैं। खाने वाले की तबीयत खराब हो सकती है। उसे तो सिर दर्द, उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
वैसे तो सेब के बीज खाने योग्य नहीं होते और उन्हें भूल कर भी नहीं खाना चाहिए। यदि गलती से सेब के बीज खा भी लें तो तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।