हमारा देश विकासशील देश है। हमारा देश भारत एक विकासशील देश है, क्योंकि यह विकसित देश के मानकों पर अभी खरा नहीं उतर पाया है। किसी भी विकसित देश के कुछ निश्चित पैमाने होते हैं। वहाँ पर जीवन प्रत्याशा कितनी है? प्रति व्यक्ति आय कितनी है? देश की अर्थव्यवस्था कैसी है? वहाँ के लोगों का जीवन स्तर कैसा है? देश की आधारभूत संरचना कैसी है? जन सुविधा की सारी प्रणाली कैसी है? इन सभी मानकों के आधार पर किसी देश को विकसित देश माना जाता है। हमारा देश इस विषय में अभी काफी पीछे है और विकासशील है यानी विकास की ओर अग्रसर है। वह अभी विकसित देशों की श्रेणी में नहीं है। भारत में प्रति व्यक्ति आय विकसित देशों की प्रति व्यक्ति आय के जितनी नहीं है। भले ही भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान समय में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत अभी भी विकसित देशों के संमकक्ष नहीं है। इसलिए हमारा देश विकसित देश नहीं बल्कि विकासशील देश है।
Other questions
“शिक्षा में राजनीति का बढ़ता दवाब ” विषय के पक्ष और विपक्ष पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।