छत्रपति शिवाजी महाराज के पिता का क्या नाम था?

छत्रपति शिवाजी महाराज के पिता नाम शाहजीराजे भोसले थे। छत्रपति शिवाजी महाराज के पिता एक कुशल मराठा सेनापति थे। उन्होंने अनेक सल्तनत में अपनी सैन्य सेवाएं दी थीं।

शाहजीराजे के बारे में कुछ तथ्य

  • शाहजीराजे भोंसले एक कुशल सेनापति और कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
  • शहाजीराजे भोसले के पिता का नाम मालू जी राजे भोसले था।
  • शाहजीराजे भोसले का जन्म 18 मार्च 1554 ईस्वी को एक मराठा परिवार में हुआ था। शाहजी राजे भोसले के पूर्वज मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे जो बाद में महाराष्ट्र में आकर बस गए।
  • शाहजीराजे भोसले ने अपने जीवनकाल में विभिन्न रियासतों जैसे कि बीजापुर सल्तनत, अहमद नगर सल्तनत तथा मुगल सल्तनत में मराठा सेनापति या सूबेदार के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की थीं।
  • शाहजीराजे भोंसले एक कुशल सैन्य कमांडर और प्रशासक थे। वह सेनापति होने के साथ-साथ एक कवि और कलाप्रेमी भी थे। उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं का शिवाजी महाराज के आरंभिक जीवन पर महत्वपूर्ण असर पड़ा।
  • शाहजीराजे के पुत्र महान मराठा योद्धा और महान शासक शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नार शहर के पास शिवनेरी के पहाड़ी किले में हुआ,जोकि वर्तमान समय में महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म तिथि 19 फरवरी को मानी जाती है, जो कि आधिकारिक रूप से शिवाजी जयंती के रूप में सूचीबद्ध है।
  • शिवाजी महाराज की माता का नाम जीजाबाई था। वह भी एक सुशिक्षित महिला थीं। उन्होंने ही शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व को निखारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिवाजी इतने महान योद्धा और कुशल प्रशासक अपनी माँ के द्वारा दी गई शिक्षाओं और संस्कारों के कारण ही बन पाए।
  • शाहजी राजे भोसले का निधन हुआ 23 जनवरी 1664 को एक दुर्घटना में हो गया, जब वह शिकार खेल रहे थे और घोड़े से गिर गए।

Other questions

शिवाजी अपने साथ आए घुड़सवारों को आगरा से बाहर क्यों भेजना चाहते थे?

लोकतंत्र का अभिजनवादी सिद्धांत यानि विशिष्ट वर्गीय सिद्धांत के बारे में बताएं।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions