Sunday, 22 November 2026 01:55 AM 28°C
Asked by MONIKA 3 years ago

‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ पाठ के आधार पर बचेंद्री पॉल की विशेषताओं की वर्णन कीजिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ पाठ के आधार पर बचेंद्री पॉल की विशेषताएं..
‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ पाठ बचेंद्री पाल द्वारा लिखा गया एक आत्म संस्मरण जो उन्होंने एवरेस्ट शिखर के अपने पर्वतारोहण अभियान को आधार बनाकर लिखा है। इस पाठ में उनके चरित्र की अनेक विशेषताएँ उभरकर सामने आती हैं….

  • बचेंद्री पाल एक जुझारू और मजबूद मनोबल वाली महिला हैं। पर्वतारोहण में अनेक तरह की कठिनाइयां आती हैं, यह जानकर भी बचेंद्री पाल ने पर्वतारोहण को चुना।
  • अपने पर्वतारोहण के अभियान के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपने निश्चय से वह डगमगाई नहीं। जब उनका अभियान चल रहा था तो मार्ग में ऐसी अनेक विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो गई कि उनकी तबियत खराब हो गई और उनके साथी पर्वतारोहियों द्वारा उन्हें वापस जाने का सुझाव दिया गया ताकि उनके जान पर संकट नहीं आए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वह दृढ़ता पूर्वक कठिन परिस्थितियों का सामना करती रहीं। उन्होंने अपने पर्वतारोही साथियों को बीच में छोड़ के जाने से इनकार कर दिया।
  • बचेंद्री पाल एक विनम्र एवं सहयोगी स्वभाव वाली महिला उभर कर सामने आती है। उनका अपने अभियान दल के सदस्यों के साथ व्यवहा बेहद सौहार्द एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार था। वह अपने अभियान दल के साथी सदस्यों के भोजन-पानी-चाय का विशेष ध्यान रखती थीं और समय पड़ने पर अपने साथियों के लिए भोजन-पानी आदि का प्रबंध करती रहती थीं।
  • इस पाठ में बचेंद्री पाल का आध्यात्मिक व्यक्तित्व निकल कर सामने आता है। मार्ग में पड़ने वाली विपरीत परिस्थितियों और कठिनाइयों में उन्होंने अपने आराध्य को याद किया और अपने आराध्य से प्रेरणा पाकर निरंतर आगे बढ़ती रहीं।
  • बचेंद्री पाल अपने माता-पिता का सम्मान करने वाली महिला भी थीं। जब भी कठिन परिस्थितियां आई उन्होंने ईश्वर के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी स्मरण किया। इस बात ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
  • बचेंद्री पाल में जबरदस्त धैर्य था और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की लगन कूट-कूट कर भरी थी। इसी कारण इतने कठिन अभियान को भी उन्होंने अपने धैर्य और लगन के बल पर सफल पूरा किया।
इस तरह इस पाठ में हम बचेंद्री पाल के एक जुझारू, साहसी, विनम्र, दृढ़ निश्चय वाली महिला के रूप में पाते हैं, जो उनकी प्रमुख चरित्र विशेषताएं हैं।
Other questions

‘एक दिन’ एकांकी में भारतीय आदर्श की प्रतिष्ठा की गई है। स्पष्ट कीजिए​।

सतगुरु साँचा सूरिवाँ, सवद जु बाह्य एक। लागत ही मैं मिल गया,पड़ता कलेजे छेक।। संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *