Monday, 23 November 2026 12:51 PM 28°C
Asked by SHISHIR 3 years ago

राम के सुनते ही तुलसी की बिगड़ी बात बन जाएगी। तुलसी के इस भरोसे का कारण क्या है?

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

राम के सुनते ही तुलसी की बिगड़ी बात बन जाएगी। तुलसी के इस भरोसे का मुख्य कारण यह है, क्योंकि तुलसी को विश्वास है कि राम बेहद दयालु हैं, वह कृपालु हैं, वह दया निधान है, वह हर किसी पर कृपा करते हैं।

तुलसी दास राम के प्रति भक्ति भाव से भरे हुए हैं। वह उनकी भक्ति में इतनी अधिक डूबे हुए हैं कि उन्हें सर्वत्र राम ही राम दिखाई देते हैं। उनके अंदर यह दृढ़ विश्वास है कि राम तक जब उनकी पुकार पहुंचेगी तो उनकी बिगड़ी बात बन जाएगी। उनकी सारी समस्याओं और कष्टों का निवारण हो जाएगा। राम उनकी पुकार सुनकर उनके ऊपर अपनी कृपा बरसा देंगे। राम के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति-भाव होना ही तुलसी के भरोसे का सबसे मुख्य कारण है।


Other questions

मौसी ने अपनी जमीन जुम्मन के नाम क्यों कर दी?

बिस्मिल ने अपनी माता जी के किन गुणों को अपनाया ?

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *