Friday, 27 November 2026 03:13 PM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में आने के लिए अपने मित्र को निमंत्रण पत्र लिखो ।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

अनौपचारिक पत्र

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में आने के लिए मित्र को निमंत्रण पत्र

 

दिनांक : 1 मार्च 2024

प्रिय मित्र विमल,
खुश रहो,

मित्र, तुम जानते हो कि मेरे विद्यालय का वार्षिकोत्सव दिनाँक 5 मार्च को होने वाला है। इस वार्षिकोत्सव में अनेक तरह के आयोजन होगे। बाल मेला लगेगा। छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा अनेक तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ये वार्षिकोत्सव बहुत मजेदार होने वाला है। मैने मंच पर अपने साथी छात्रों के साथ एक लघु नाटिका प्रस्तुत करने के कार्यक्रम में भाग लिया है। इसके अलावा मै मैंने बैंडमिंटन और कैरम की खेल प्रतियोगिता में भी भाग लिया है।

विद्यालय के छात्र अपने अभिभावको और मित्रों आदि को इस वार्षिकोत्सव में आमंत्रित कर सकते हैं। इसलिए मैं तुम्हे मेरे विद्यालय के वार्षिकोत्सव में आने का निमंत्रण देता हूँ। मैं चाहता हूँ कि जिन प्रतियोगिताओं में मैने भाग लिया है, उन्हें तुम सामने से देखो और मुझे प्रेरित करो। मेरे माता-पिता भी इस वार्षिकोत्सव में आने वाले हैं। तुम भी जरूर आना। 5 मार्च को सुबह 8 बजे तुम मेरे विद्यालय पहुँच जाना। मैं तुम्हें मेरी कक्षा अथवा विद्यालय के हॉल में मिलूंगा। तुम ज़रूर आना।

तुम्हारा मित्र,
रंजन ।


Related questions

आप पावनी है। आप छुट्टियों में गुजरात घूमने का कार्यक्रम बना रही हैं। सरदार पटेल की प्रतिमा भी देखना चाहती है। आपने जो कार्यक्रम बनाया है, उसमें क्या सुधार हो सकता है। अपने चचेरे भाई को लगभग 100 शब्दो में पत्र लिखिए।

मई महीने में आपके विद्यालय में हुई परीक्षा, इस बात को बताते हुए अपनी बुआजी को पत्र लिखिए।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *