निबंध
प्रदूषण
प्रस्तावना
प्रदूषण आज के विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। ये केवल भारत या किसी एक देश की समस्य नही बल्कि पूरे विश्व की समस्या है, जो दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। विज्ञान के क्षेत्र में आज हम बहुत ही तेजी से तरक्की कर रहे हैं, आधुनिक विज्ञान ने जहाँ हमारी जीवनशैली को सुविधाओं से युक्त बना दिया है, वहीं इससे हमें पर्यावरण प्रदूषण जैसा भयानक अभिशाप भी मिला है।आज हम मनुष्य ने अपने लाभ के लिए पृथ्वी की प्रदूषित कर दिया है । आज पेड़ों की कटाई, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, खतरनाक रसायनों के उपयोग ने प्रकृति में असंतुलन पैदा कर दिया है। आज पेड़ों, जंगलों को काट कर पशु-पक्षियों के घरों को नष्ट कर दिया है। समय रहते हुए हमें प्रदूषण को रोकने की ओर यदि ध्यान न दिया गया तो परिणाम विनाशकारी हो सकते हैं।
पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार
वायु प्रदूषण
वातावरण में वायु को प्रदूषित करना वायु प्रदूषण कहलाता है । जहरीली गैस और धुआँ हवा में मिल जाता है और वायु प्रदूषण को जन्म देती है। कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसी विभिन्न गैस सांस लेने के लिए अत्यधिक जहरीली होती हैं ।
जल प्रदूषण
जल में अशुद्धता, अपशिष्ट, विषाक्त पदार्थ आदि का निर्वहन जल प्रदूषण कहलाता है। लोग जल निकायों में कचरा, प्लास्टिक आदि फेंकते हैं। परिणामस्वरूप पानी उपयोग के लिए हानिकारक हो जाता है ।
भूमि/मृदा प्रदूषण
अपशिष्ट और अजैव निम्न करणीय सामग्री को मिट्टी में जमा करने से मिट्टी या भूमि प्रदूषण होता है । अजैव निम्नीकरणीय कचरा मिट्टी को अनुपजाऊ बना देता है । मिट्टी में जहरीले पदार्थ की उच्च सांद्रता इसे पौधों और मनुष्यों दोनों के लिए अपर्याप्त बनाती है ।
ध्वनि प्रदूषण
ध्वनि प्रदूषण भी पर्यावरण को प्रदूषित करने में काफी हद तक जिम्मेदार है । हद से ज्यादा शोर किसी को भी पसंद नहीं होता लेकिन कई बार बहुत से लोग अपने मनोरंजन के लिए इस बात की परवाह नहीं करते कि कोई दूसरा व्यक्ति इससे परेशान हो सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि हद से ज्यादा तेज आवाज व्यक्ति की सुनने की क्षमता को धीरे – धीरे बहुत ज्यादा कम कर देता है। इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी आता है जब व्यक्ति की सुनने की शक्ति पूरी तरह से खत्म हो जाती है। शोर की वजह से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर तो कोई बुरा असर नहीं होता लेकिन तेज आवाज सहन कर पाना अत्यधिक मुश्किल होता है। ध्वनि प्रदूषण की वजह से इंसान किसी भी काम पर ध्यान नहीं कर पाता और बहुत से कामों में उसे असफलता का मुंह देखना पड़ता है।
पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उपाय
जिस प्रकार से पर्यावरण में प्रदूषण फैलाने का कार्य मनुष्य कर रहे हैं तो पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए भी इंसान को ही आगे आना होगा। यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास किए जाएं । पर्यावरण प्रदूषण इस समस्या को कम करने के कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं।
जैसे
★ पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोक देना चाहिए । इसके अलावा अपने आसपास वृक्ष जरूर लगाएं।
★ कार पूलिंग करें।
★ जितना ज्यादा हो सके कपड़े और जूट के बने हुए थैलों का इस्तेमाल करें और प्लास्टिक बैगों को ना कहें।
★ पर्यावरण प्रदूषण को लेकर युवाओं में जागरूकता फैलानी चाहिए।
★ अपने आसपास गंदगी और कूड़े के ढेर को इकट्ठा ना होने दें।
★ पेट्रोलियम के साथ-साथ कोयला जैसे उत्पादों का भी इस्तेमाल कम से कम करें ।
★ कारखाने शहर से दूर बनाएं जाने चाहिए जिससे कि उनमें से निकलने वाला धुआं वायु में घुल कर लोगों में बीमारी ना फैला सके ।
★ यातायात के लिए ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए जो कम धुआं छोड़ते हों ।
★ नदियों में कचरा ना फेंके ।
★ अपने आस-पास की जगहों को साफ-सुथरा रखें।
★ कीटनाशकों और उर्वरकों का सीमित मात्रा में ही उपयोग करें।
★ काम्पोस्ट का उपयोग कीजिए।
★ प्रकाश का अत्यधिक और जरूरत से ज्यादा उपयोग ना करके।
★ रेडियोएक्टिव पदार्थों के उपयोग को लेकर कठोर नियम बनाएँ।
★ कड़े औद्योगिक नियम-कानून बनाकर प्रदूषण पर रोक लगा सकते हैं।
पर्यावरण प्रदूषण का भविष्य पर प्रभाव
पर्यावरण प्रदूषण के प्रभाव में भविष्य की कल्पना करना हृदय विदारक है । अगर पर्यावरण काफी हद तक प्रदूषित होगा तो हमें सांस लेने के लिए आक्सीजन किट अपने साथ रखनी होगी । शुद्ध पानी पीने के लिए हमें एक-एक बूंद की भी कीमत चुकानी पड़ेगी । इसके अलावा, मनुष्यों का जीवन काल कम हो जाएगा और वे कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हों जाएंगे । पारिस्थितिक तंत्र का संतुलन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगा और हमें जीने के लिए संघर्ष करना होगा । ग्लोबल वार्मिंग और एसिड रेन का बढ़ता असर इस धरती पर हर जीवन को खत्म कर देगा ।
सबसे अधिक प्रदूषण वाले शहर
एक तरफ जहां विश्व के कई शहरों ने प्रदूषण के स्तर को कम करने में सफलता प्राप्त कर ली है, वही कुछ शहरों में यह स्तर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। विश्व के सबसे अधिक प्रदूषण वाले शहरों की सूची में कानपुर, दिल्ली, वाराणसी, पटना, पेशावर, कराची, सिजीज़हुआन्ग, हेजे, चेर्नोबिल, बेमेन्डा, बीजिंग और मास्को जैसे शहर शामिल है । इन शहरों में वायु की गुणवत्ता का स्तर काफी खराबहै और इसके साथ ही इन शहरों में जल और भूमि प्रदूषण की समस्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे इन शहरों में जीवन स्तर काफी दयनीय हो गया है । यह वह समय है जब लोगों को शहरों का विकास करने के साथ ही प्रदूषण स्तर को भी नियंत्रित करने की आवश्यकता है ।
उपसंहार
बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण किसी देश विशेष की समस्या नहीं है बल्कि यह पूरे विश्व की समस्या है । आधुनिकरण हमें आरामदायक और आनंददायक जीवन दे रहा है, लेकिन दूसरी ओर, इसका प्रभाव हमारे जीवन के दिनों को सीमित कर रहा है। इसलिए, एक साथ लड़ने और इस समस्या से बाहर निकलने का समय आ गया है। पहले का जीवन आज की तुलना में बहुत बेहतर था। पहले लोगों के पास उन्नत तकनीक नहीं थी, लेकिन उनके पास सांस लेने के लिए शुद्ध हवा और पीने के लिए पानी था । इससे उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद मिलती थी। लेकिन आज एक छोटा बच्चा भी बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण कई बीमारियों की चपेट में है। अगर सही कदम नहीं उठाए गए तो वह समय दूर नहीं जब हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और हमारा जीवन थम जाएगा ।
Related questions
Do you know the answer to this question? Please submit your answer.
Add AnswerPlease log in or sign up first to submit an answer.
Do you have any question?
Ask QuestionLatest Questions
-
❓ What do you mean by mitochondria? by SHISHIR
-
❓ Is it right that male Education is better than female education? (Give your opinion) by MONIKA
-
❓ कवयित्री ललद्यद ने अपने वाख में ईश्वर के प्रति जो मान्यताए व्यक्त की है, उन्हें अपने शब्दो मे लिखिए। by SHISHIR
-
❓ दिए गए शब्दों संकेतों के आधार पर एक 150 से 200 शब्दों में अनुच्छेद तैयार करें – सबको भाए मधुर वाणी – संकेत बिंदु:- मीठी वाणी एक औषधि है, मीठी वाणी का प्रभाव, मीठी वाणी की प्रासंगिकता by MONIKA
-
❓ बंशीधर सत्य पर अडिग होते हुए भी अकेले क्यों पड़ गए? (नमक का दरोगा) by SHISHIR
-
❓ अपने छोटे भाई को परिश्रम का महत्व समझाते हुए पत्र लिखिए। by MONIKA
-
❓ Why does our palm feel cold when we put acetone on it? by MONIKA
-
❓ नेपोलियन इंग्लैंड के साथ युद्ध क्यों नहीं करना चाहता था? by SHISHIR
-
❓ नेपोलियन का शुरुआती इतिहास संक्षेप में बताएं। by MONIKA
-
❓ आपका नाम अविनाश चटर्जी है। आपके क्षेत्र के नऐ वितरण की गड़बड़ी की शिकायत डाकिए द्वारा डाक करने के लिए अपने क्षेत्र के पोस्टमास्टर को एक ई-मेल लिखिए। by SHISHIR
-
❓ कैप्टन की देशभक्ति के बारे में लिखिए। (नेताजी का चश्मा) by MONIKA
-
❓ विज्ञापन की दुनिया पर एक अनुच्छेद लिखें। by SHISHIR
-
❓ शैलेंद्र/शैलजा जोशी, नारायण चौक, अमरावती से अपने जीवन में पिता के महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति व्यक्त करते हुए पत्र लिखता/लिखती है। by MONIKA
-
❓ आपके बड़े भैया विदेश गए हैं। वाट्सएप पर मनपंसद सामान लाने का संदेश लिखिए। by SHISHIR
-
❓ नाराज हुए मित्र को मनाने के लिए एक अनूठा संदेश लिखिए। by MONIKA
-
❓ आज शिक्षा के साधन के रूप में सिनेमा बड़ा उपयोगी साबित हुआ है। जो बात कक्षा में प्रभावी नहीं हो पाती, उसी बात को परदे पर देखकर बड़ी सरलता से समझा जा सकता है। उदाहरण के लिए-ऐतिहासिक घटनाओं, युद्धों आदि को परदे पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। विज्ञान और भूगोल जेसे विषयों की जानकारी सिनेमा द्वारा अत्यंत रोचक ढंग से की जा सकती है। सामाजिक बुराइयों; अंध-विश्वासों, कुप्रथाओं आदि को समाप्त करने में सिनेमा महत्वपूर्ण प्रस्तुत भूमिका निभा सकता है। लेकिन सिनेमा के कुछ दोष भी हैं। अंग प्रदर्शन और मारधाड़ से भरी फिल्में नई पीढ़ी को गुमराह कर रही हैं, उन्हें चरित्रहीन भी बना रही हैं। अतः आज फिल्म निर्माताओं का यह दायित्व है कि वे ऐसी फिल्में बनाएँ जो राष्ट्रीय एकता को पुष्ट करने वाली, सामाजिक-सांस्कृतिक रुचियों का परिष्कार करने वाली तथा स्वस्थ मनोरंजन देने वाली हों। उपर्युक्त गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- प्रश्न- 1. सिनेमा शिक्षा के साधन के रूप में किस प्रकार उपयोगी सिद्ध हुआ है? आजकल अधिकांश फिल्में किस प्रकार की होती हैं तथा उनका नई पीढ़ी पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है? 2. अच्छे सिनेमा का समाज के उत्थान में क्या योगदान होता है? 3. 4. फिल्म निर्माताओं को किस प्रकार की फिल्में बनानी चाहिए? 5. समाज से बुराइयों को खत्म करने में सिनेमा कैसे योगदान दे सकता है। 6. उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए। by MONIKA
-
❓ साहब तें सेवक बड़ो जो निज धरम सुजान । राम बाँधि उतरे उदधि, लाँघि गए हनुमान ।। अर्थ बताएं। by SHISHIR
-
❓ Which is the following is not a type of equality a. natural similarity b. citizen equality c. fundamental rights d. social equality by SHISHIR
-
❓ किसी छात्र और प्रदूषण के बीच हुए एक संवाद लिखिए। by questionam.com
-
❓ निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा चुनिए । (क) लिखावट (ख) हिमालय (ग) यात्री (घ) भूख by MONIKA
-
❓ How did British respond to the civil disobedience movement? by SHISHIR
-
❓ वसंत पंचमी पर अनुच्छेद लिखें। by MONIKA
-
❓ What do you understand about the terms ‘prey’ and ‘predators’? by MONIKA
-
❓ Distinguish between consignment and sale. by SHISHIR
-
❓ दिए गए विषय पर दिये गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए। विषय – रेल के अनारक्षित डिब्बे में यात्रा संकेत बिन्दु – यात्रा का प्रयोजन, भीतर और बाहर का दृश्य, छोटे बड़े स्टेशन, उपसंहार by SHISHIR
-
❓ दिए गए विषय पर दिये गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 शब्दों में एक निबंध लिखिए। विषय – परिवार की बढ़ती दूरियाँ संकेत बिन्दु – भूमिका, वर्तमान समय में पारिवारिक विघटन, हानियाँ, उपाय, निष्कर्ष by MONIKA
-
❓ दिए गए विषय पर दिये गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए – जीने की कला संकेत बिन्दु – प्रस्तावना, औरों के लिए जीना, सहयोगपूर्ण जीवन, उपसंहार by MONIKA
-
❓ निश्वसन और निःश्वसन में क्या अंतर है? by SHISHIR
-
❓ ‘परागकण’ का समास विग्रह एवं भेद लिखिये | by MONIKA
-
❓ कवयित्री ने समभावी किसे कहा है? by SHISHIR
-
❓ “जानता हूँ, युधिष्ठिर ! भली भाँति जानता हूँ। किंतु सोच लो, मैं थककर चूर हो गया हूँ, मेरी सभी सेना तितर-बितर हो गई है, मेरा कवच फट गया है, मेरे शस्त्रास्त्र चुक गए हैं। मुझे समय दो युधिष्ठिर ! क्या भूल गए मैंने तुम्हें तेरह वर्ष का समय दिया था ?” क) वक्ता कौन है ? वह क्या जानता था ? ख) वक्ता इस समय असहाय क्यों हो गया था ? ग) श्रोता को तेरह वर्ष का समय क्यों दिया गया था ? घ) श्रोता को जो समय दिया गया था , उसके पीछे वक्ता का क्या उद्देश्य था ? क्या वह अपने उद्देश्य में सफल हो सका ? by SHISHIR
-
❓ महंगाई के बारे में बातचीत करती हुई दो गृहिणियों के मध्य हुए संवाद को लिखिए। by MONIKA
-
❓ पहली बार मतदान करके लौटे विजय की अपने मित्र संजय से हुई बातचीत को संवाद रूप में लिखिए। by SHISHIR
-
❓ यदि आपने किसी महान व्यक्ति जीवनी पढ़ी हो तो उसके बारे में अपने विचार लिखिए। by MONIKA
-
❓ “सहनशीलता, क्षमा, दया को तभी पूजता जग है। बल का दर्प चमकता उसके पीछे जब जगमग है।” भावार्थ बताएं। by SHISHIR
-
❓ गरीबों को दान करने हेतु अपने विद्यालय में आयोजित होने वाले ‘गर्म कपड़े दान मेले’ के प्रचार के लिए एक विज्ञापन 60 शब्दों में तैयार करें। by MONIKA
-
❓ मोबाइल के बढ़ते प्रयोग से होने वाली आपराधिक घटनाएं पर रिपोर्ट लिखिए। by MONIKA
-
❓ ‘चंद्रगहना से लौटती बेर’ कविता में शोषक वर्ग का प्रतीक कौन है ? (i) (क) चिड़िया (ख) बगुला (ग) मछली (घ) पत्थर by MONIKA
-
❓ Write a letter to your friend inviting him to attend the wedding of his elder brother. by MONIKA
-
❓ राजनीतिक सिद्धांत क्या है? राजनीतिक सिद्धांत की प्रासंगिकता का वर्णन कीजिए। by SHISHIR
-
❓ ‘बालक की कामना’ इस कविता से हमें क्या शिक्षा मिलती है? by MONIKA
-
❓ ‘नमक का दरोगा’ पाठ की विधा क्या है ? (क) उपन्यास (ग) कहानी (ख) रेखाचित्र (घ) संस्मरण by SHISHIR
-
❓ घीसा की माँ ने पुनर्विवाह के प्रस्ताव को क्या कहकर मना कर दिया? by MONIKA
-
❓ जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग। चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग।। इस दोहे का भावार्थ लिखें। by SHISHIR
-
❓ क. देवों और असुरों में युद्ध क्यों छिड़ा हुआ था? ख. ब्रह्मा जी ने इंद्र को क्या उपाय बताया? ग. ऋषि दधीचि का आश्रम कैसा था? घ. इंद्र की बात सुनकर दधीचि ने क्या कहा? ङ. देवताओं ने संपूर्ण विश्व की रक्षा किसकी सहायता से की? च. इस पाठ से क्या संदेश मिलता है? by MONIKA
-
❓ वर्तमान समय में विद्यार्थी का क्या दायित्व होना चाहिए? इस विषय पर एक लघु निबंध लिखें। by SHISHIR
-
❓ विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय के पुस्तकालय में अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए एक पत्र लिखिए। by MONIKA
-
❓ ग्राम किसे कहते हैं? ग्राम की क्या विशेषताएं होती है? by questionam.com
-
❓ प्रातः कालीन भ्रमण पर अनुच्छेद लेखन करें। by SHISHIR
-
❓ बाज़ार क्या काम करते है? टूथपेस्ट और साबुन के उदाहरण से लेखक क्या कहना चाहता है? (पाठ – उपभोक्तावाद की संस्कृति) by MONIKA
Leave a Reply