गुरु ज्ञान की बारिश अज्ञान रूपी गंदगी को कैसे साफ़ कर देती है?​​

गुरु ज्ञान की बारिश अज्ञान रूपी गंदगी को इस प्रकार साफ कर देती है कि गुरु अपने ज्ञान से जिसके मन के अज्ञानता को दूर कर देता है। मन में या तो ज्ञान रह सकता है अथवा अज्ञान। जब शिष्य गुरु के संपर्क में आता है तो वह अज्ञानता से भरा होता है, लेकिन गुरु धीरे-धीरे उसे अज्ञानता के अंधकार से निकालकर उसके मन में ज्ञान की ज्योति जलाता है।

गुरु के ज्ञान की बारिश से जिसके मन में अज्ञानता की जो भी गंदगी भरी होती है, वह धीरे-धीरे साफ होती जाती है। गुरु के सानिध्य में रहकर शिष्य निरंतर परिमार्जित होता जाता है, और उसका मन शुद्ध होता जाता है और उसके मन से अज्ञानता रूपी गंदगी अर्थात अज्ञानता दूर होती जाती है और ज्ञान का समावेश होता जाता है। इस तरह गुरु ज्ञान की बारिश अज्ञान रूपी गंदगी को साफ कर देती है।


Other questions

सतगुरु साँचा सूरिवाँ, सवद जु बाह्य एक। लागत ही मैं मिल गया,पड़ता कलेजे छेक।। संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions