किसी एक राजकीय नेता का साक्षात्कार लेने के लिए एक प्रश्नावली तैयार कीजिए?

किसी राजकीय नेता का साक्षात्कार लेने के लिए प्रश्नावली इस प्रकार होगी :

प्रश्न-1 ⦂ आपको राजनीति में आने की प्रेरणा कैसे मिली?

प्रश्न-2 ⦂ आपने अपनी शिक्षा कहां तक प्राप्त की है?

प्रश्न-3 ⦂ देश की राजनीतिक स्थिति के बारे में आप क्या सोचते हैं?

प्रश्न-4 ⦂ देश के भविष्य के बारे में आपके क्या विचार हैं?

प्रश्न-5 ⦂ आपको क्या लगता है, लोकतंत्र की दृष्टि से हमारा देश विश्व में कहाँ पर खड़ा है? प्रश्न-6 ⦂ क्या हमारा देश विश्व को एक नई दिशा दे सकता है?

प्रश्न-7 ⦂ क्या हमारे देश में लोकतंत्र अपने सही स्वरूप में कार्य कर रहा है?

प्रश्न-8 ⦂  देश में सबसे अधिक 5 मूलभूत समस्याएँ आपकी दृष्टि में कौन-कौन सी हैं?

प्रश्न-9 ⦂ देश में फैले भ्रष्टाचार के संबंध में आपकी क्या राय है? इसका खात्मा कैसे हो?

प्रश्न-10 ⦂ देश में बढ़ रही धार्मिक कट्टरता के विषय में आपके क्या विचार हैं?

प्रश्न-11 ⦂ देश की युवा पीढ़ी के लिए आप क्या संदेश देना चाहेंगे?


Related question

किसी खिलाड़ी का साक्षात्कार लिखें।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions