गिटार और सितार के बीच एक काल्पनिक संवाद लिखिए।

संवाद लेखन

गिटार और सितार के बीच संवाद

गिटार : सितार भाई कैसे हो?

सितार : मैं, ठीक हूँ, आप कैसे हो?

गिटार : मैं रोज़ थक जाता हूँ, सुबह से शाम तक सब सीखने आते है।

सितार : भाई, बहुत अच्छी बात है। तुम इसी कारण व्यस्त रहते हो। आज के समय में कोई सितार सीखने नहीं आता हैं।

गिटार : यह तो सही कहा, आज के समय में सब मॉडर्न हो गए है।

सितार : सही कहा, आज के समय में वेस्टर्न तौर-तरीके अपना रहे हैं।

गिटार : छोटे-छोटे बच्चे भी गिटार सीखने आते हैं।

सितार : पहले के समय में सब सीखते थे, सब संगीत का सम्मान करते थे।

गिटार : ऐसा इसलिए है, क्योंकि अब बहुत से लोग कला का मज़ाक बनाते हैं। दिखावे के लिए सीखते है।

सितार : यह बात एक दम सही है। आज लोग संगीत को साधना की दृष्टि से नही सीखते केवल टाइम पास करने के लिए सीखते हैं।


Related question

इस गर्मी की छुट्टियों में आप योग कक्षाएँ ज्वाइन करने वाली हैं। इस पर अपने पिता जी की सलाह लेने हेतु उनके साथ एक संवाद करो।

जब खेल के पीरियड में मैथ की टीचर पढ़ाने आ गयी तो दो बच्चों के बीच हुए संवाद को लिखें।

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here