प्रधानाचार्य को शुल्क मुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र​ लिखें।

हिंदी पत्र लेखन

प्रधानाचार्य को शुल्क मुक्ति का प्रार्थना पत्र

दिनाँक : 03 मार्च 2024

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य,
महात्मा गाँधी जनता विद्यालय,
सरिता विहार, दिल्ली

 

विषय : शुल्क मुक्ति हेतु अनुरोथ

 

आदरणीय प्रधानाचार्य सर,

प्रार्थी का नाम विनोद कुमार श्रीवास्तव है। प्रार्थी कक्षा 9-ब का छात्र है। सविनय निवेदन इस प्रकार है कि प्रार्थी के पिता एक सामान्य फेरी का व्यवसाय करते हैं। इस कारण प्रार्थी की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण प्रार्थी अपने विद्यालय का शुल्क भर सकने में असमर्थ है। प्रार्थी का अनुरोध है कि प्रार्थी की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रार्थी का विद्यालय शुल्क माफ किया जाए ताकि प्रार्थी निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई को जारी रख सके। आपकी बड़ी कृपा होगी।

धन्यवाद,

प्रार्थी,

विनोद कुमार श्रीवास्तव
कक्षा – 9ब,
अनुक्रमांक – 47
महात्मा गाँधी जनता विद्यालय

 

 


ये भी जानें…

दिल्ली से हरियाणा के बीच यात्रा के दौरान बस कंडक्टर ने दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत करने हेतु दिल्ली परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक को पत्र लिखें।

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here