Thursday, 19 November 2026 03:10 AM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

क. देवों और असुरों में युद्ध क्यों छिड़ा हुआ था? ख. ब्रह्मा जी ने इंद्र को क्या उपाय बताया? ग. ऋषि दधीचि का आश्रम कैसा था? घ. इंद्र की बात सुनकर दधीचि ने क्या कहा? ङ. देवताओं ने संपूर्ण विश्व की रक्षा किसकी सहायता से की? च. इस पाठ से क्या संदेश मिलता है?​

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful
क. देवों और असुरों में युद्ध क्यों छिड़ा हुआ था?

उत्तर : देवों और असुरों में युद्ध इसलिए छिड़ा हुआ था क्योंकि देवों और असुरों के बीच संघर्ष का इतिहास पुराना था। असुरों ने देवताओं को एक युद्ध में पराजित कर दिया था और वह स्वर्ग पर अधिकार करना चाहते थे, लेकिन देवता असुरों को स्वर्ग पर किसी भी स्थिति में अधिकार नहीं करने देना चाहते थे।

ख. ब्रह्मा जी ने इंद्र को क्या उपाय बताया?

उत्तर :  ब्रह्मा जी ने इंद्र को यह उपाय बताया कि वह पृथ्वी लोक के महर्षि दधीचि से सहायता लें। उनकी हड्डियों से बने वज्र से असुरों को पराजित किया जा सकता है।

ग. ऋषि दधीचि का आश्रम कैसा था?

उत्तर : ऋषि दधीचि का आश्रम बेहद सुंदर और शांत था। उनका आश्रम प्रकृति की गोद में एक सुरम्य स्थान पर स्थित था, जहाँ पर बेहद शांति का अनुभव होता था।

घ. इंद्र की बात सुनकर दधीचि ने क्या कहा?

उत्तर : इंद्र की बात सुनकर ऋषि दधीचि ने कहा कि वह देवताओं की सहायता के लिए अपने शरीर का बलिदान करने के लिए तैयार हैं और उनके शरीर की हड्डियों से देवता वज्र का निर्माण कर सकते हैं।

ङ. देवताओं ने संपूर्ण विश्व की रक्षा किसकी सहायता से की?

उत्तर : देवताओं ने संपूर्ण विश्व की रक्षा महर्षि दधीचि की सहायता से की। महर्षि दाधिचि की हड्डियों से बने वज्र से देवताओं ने असुरों को पराजित किया।

च. इस पाठ से क्या संदेश मिलता है?​

उत्तर : इस पाठ से हमें यह संदेश मिलता है कि संपूर्ण विश्व के कल्याण हेतु हमें अपने सर्वस्व को बलिदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। संपूर्ण विश्व और जनकल्याण के लिए यदि हमें अपने शरीर का बलिदान करना पड़े तो उसके लिए भी संकोच नहीं करना चाहिए। यह पाठ हमें किसी अच्छे उद्देश्य के लिए त्याग और बलिदान की शिक्षा देता है।


अन्य प्रश्न

वैदिक शिक्षा और विज्ञान (निबंध)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रश्न-1. राजा दशरथ ने वशिष्ठ मुनि से किस बात की चर्चा की? मुनि वशिष्ठ ने क्या सलाह दी? प्रश्न-2. पुत्रेष्ठि यज्ञ’ की तैयारी राजा दशरथ ने किस प्रकार की? प्रश्न-3. राजा दशरथ की रानियां ने किन-किन पुत्रों को जन्म दिया? प्रश्न-4. महर्षि विश्वामित्र के बारे में लिखिए। प्रश्न-5. महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से क्या मांग की? (पाठ – अवधपुरी में राम)

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *