अपने क्षेत्र मे बढ़ते अपराधों की समस्या के बारे में सूचना देते हुए थानाध्यक्ष को पत्र लिखिए।

औपचारिक पत्र

बढ़ते अपराधों की समस्या के बारे में सूचना देते हुए थानाध्यक्ष को पत्र

 

दिनांक : 25 अप्रेल 2024

 

सेवा में,
श्रीमान थाना अध्यक्ष महोदय,
सिविल लाइन थाना क्षेत्र,
आगरा (उत्तर प्रदेश)

विषय : बढ़ते अपराधों के संबंध में संज्ञान लेने के लिए अनुरोध पत्र

थाना अध्यक्ष महोदय,

मेरा नाम रामकुमार है। मैं नई कॉलोनी का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान हमारी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली नई कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे अपराधों के संबंध में आकृष्ट कराना चाहता हूँ। महोदय, पिछले कुछ दिनों से हमारी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में अपराध की दर बढ़ती जा रही है। छीना-छपटी, झपटमारी, जेब काटने की घटनाएं, नशेड़ी लोगों का जमावड़ा आदि जैसी घटनाएं आम हो चली हैं। इस कारण हम शरीफ नागरिकों का जीना दूभर हो गया है।

हमारे घर की महिलाएं और लड़कियां घर से बाहर निकलने में डरती हैं। वह जब घर से बाहर निकलती हैं तो आसपास घूमते चोर-उचक्के और असामाजिक तत्व उन्हें घूरते हैं। कुछ बोलने पर वह लड़ने-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इन लोगों के पास हथियार होने के कारण हम लोग इनसे कुछ भी बोलने से डरते हैं। हमारे घर की महिलाएं परिवार के किसी पुरुष सदस्य के बिना घर से बाहर नहीं निकल सकती।

केवल महिलाएं ही नहीं पुरुष भी आते जाते समय सुरक्षित नहीं हैं। शाम के समय अंधकार होने पर लूटपाट और जेब काटने की घटनाएं बढ़ती जाती हैं। जरा सी सुनसान जगह होने पर ये असामाजिक तत्व लूटपाट करने से नहीं चूकते। हमारे क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की कमी है, इसी कारण इन असामाजिक तत्वों का हौसला बढ़ गया है।

अतः मेरा श्रीमाजी से आपसे अनुरोध है कि हमारे क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ते हुए निरंतर पुलिस गश्त करवायें और असामाजिक तत्वों को पकड़कर हमारे क्षेत्र को इन लोगों के आतंक से मुक्त करें।

आशा है, आप हम सभी नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे।
धन्यवाद,

भवदीय,
रामकुमार
नई कॉलोनी,
राजनगर, (उत्तम प्रदेश) ।


Related questions

अपने विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष को अपनी पसंदीदा पुस्तक मंगाने हेतु एक पत्र लिखिए​।

अपने ग्राम प्रधान को घर के आगे वाली पोल पर सोलर लाइट लगवाने हेतु पत्र ​लिखिए।

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here