पाठशाला में मनाए गए गणतंत्र दिवस के बारे में माँ और बेटा बेटी के बीच संवाद लिखिए।

संवाद लेखन

पाठशाला में मनाए गए गणतंत्र दिवस के बारे में माँ और बेटा बेटी के बीच संवाद

 

रिंकू और पिंकी : (दौड़ते हुए अंदर आते हैं) माँ–माँ! कहाँ हो आप ? हम आ गए।

माँ : (रसोई से बाहर आते हुए) अरे ! क्या बात है बच्चों आज जल्दी घर आ गए?

रिंकू और पिंकी : (रिंकू खुशी से नाचते हुए) आज हमारे स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। हमें खाने को समोसे और लड्डू भी दिए।

माँ : (मुस्कुराते हुए) क्या तुम जानते हो की गणतंत्र दिवस कब और क्यूँ मनाया जाता है ?

पिंकी : हाँ, माँ मास्टर जी नें आज सुबह पूरे स्कूल को संबोधित करते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नें 21 तोपों की सलामी के बाद राष्ट्रीय धवज को फहराकर भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक जन्म की घोषणा की थी।

माँ : (खुश होती हुई) रिंकू क्या तुम भी कुछ जानते हो इस दिन के बारे में ?

रिंकू : हाँ, माँ मास्टर जी नें बताया कि अंग्रेजों के शासन काल से छुटकारा पाने के 894 दिन बाद हमारा देश गणतंत्र राज्य बना, इसीलिए तब से आज तक गणतंत्र दिवस हर वर्ष पूरे राष्ट्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

माँ : (मुस्कुराते हुए) शाबाश! बेटा।


Related questions

वृक्षारोपण के संबंध में पिता और पुत्र के बीच हुए संवाद को लिखिए।

बिजली अधिकारी व उपभोक्ता के बीच हुए संवाद को लिखें।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions