आप उदयपुर घूमने जा रहे हैं, इसलिए रेलगाड़ी का टिकट ख़रीदते समय आपके और रेलवे कर्मचारी के मध्य जो वार्तालाप हुआ उसे संवाद-शैली में लिखिए।

संवाद लेखन

यात्री और रेलवे कर्मचारी के बीच संवाद

 

यात्री : नमस्कार महोदय।

रेलवे कर्मचारी : नमस्कार। बताइये क्या कर सकते हैं, हम आपके लिए ?

यात्री : श्रीमान जी मुझे 4 दिन बाद उदयपुर जाना है। टिकट की उपलब्धता के बारे में जानना चाहता हूँ।

रेलवे कर्मचारी : कितने लोग जाएंगे?

यात्री : मैं, मेरी पत्नी और मेरे दो बच्चे।

रेलवे कर्मचारी : ठहरिए मैं देखता हूँ।

यात्री : श्रीमान जी, कृपया देखिये, मेरा जाना बहुत जरूरी है।

रेलवे कर्मचारी : भाई अगर टिकट उपलब्ध होगा तो जरूर  देंगे?

यात्री : जी, ठीक है।

रेलवे कर्मचारी : लीजिये, केवल चार ही टिकट बाकी हैं। बताइए दे दूँ?

यात्री : जी दे दीजिये और क्या यह एसी कोच में मिल जाएगी।

रेलवे कर्मचारी: जी, केवल एसी कोच में ही बर्थ बाकी हैं?

यात्री : ठीक है, धन्यवाद, दे दीजिये।

रेलवे कर्मचारी : अपनी, पत्नी और बच्चों की उम्र बताइये?

यात्री : महोदय, मेरी उम्र 42 साल, पत्नी की उम्र 37 साल, एक बेटा 9 साल का और बेटी 14 साल की।

रेलवे कर्मचारी : तो फिर तीन का पूरा और बेटे का आधा टिकट लगेगा?

यात्री : सही है भइया, कितने पैसे दूँ।

रेलवे कर्मचारी: 4600 रुपए मात्र।

यात्री : लीजिये, पूरे 4600 रुपए?

रेलवे कर्मचारी: तो यह लीजिए टिकट और आराम से उदयपुर जाइए।

यात्री : यह उदयपुर की गाड़ी किस प्लैटफ़ार्म से चलेगी?

रेलवे कर्मचारी: प्लेटफ़ार्म 2 से।

यात्री : जी शुक्रिया।

रेलवे कर्मचारी : भारतीय रेल आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।


Related question

जब खेल के पीरियड में मैथ की टीचर पढ़ाने आ गयी तो दो बच्चों के बीच हुए संवाद को लिखें।

अध्यापक और शिष्य के बीच संवाद लिखें।

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here