‘मानव जीवन में कम्प्यूटर का महत्व’ इस विषय पर एक लघु निबंध लिखें।

लघु निबंध

मानव जीवन में कम्प्यूटर का महत्व

 

हम सब जानते हैं कि आज का युग विज्ञान का युग है। आज के युग में कंप्यूटर का महत्व कितना अधिक है, इस बात से कोई भी इनकार नहीं किया जा सकता। जीवन के हर क्षेत्र में आप कम्प्यूटर का प्रयोग हो रहा है। आज का युग डिजिटल युग है। डिजिटल और कम्प्यूटर दोनों एक दूसरे के पर्याय हैं। यदि हमें कोई कार्य डिजिटली करना है तो उसके लिए कम्प्यूटर की आवश्यकता होती है।

आज के समय में कम्प्यूटर के माध्यम से क्या-क्या नहीं किया जा सकता। कम्प्यूटर एक जादू के पिटारे के समान है इसकी सहायता से कठिन से कठिन कार्य, कम से कम समय में संपन्न किए जाने लगे हैं। पहले गणितीय गणना को करने में घंटों समय लगता था, वही कार्य आजकल पल भर में कंप्यूटर के माध्यम से किया जाने लगा है। कम्प्यूटर ने इंसानों के बीच की दूरी घटाई है। कम्प्यूटर और इंटरनेट की सहायता से सैकड़ों मील दूर बैठे लोग भी आपस में एक दूसरे से जुड़कर अपने कार्यों को साझा कर सकते है। कंप्यूटर हमें दस्तावेज लिखने, एडिट करने की सुविधा प्रदान करता है।

हमें ग्राफिक डिजायनिंग की सुविधा प्रदान करता है। हम ग्राफिक डिजायनिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। इस क्षेत्र में रोजगार बना सकते हैं। कंप्यूटर के माध्यम से एकाउंटिंग के कार्य आसानी से जाने लगे हैं। आज का बैंकिंग सिस्टम कंप्यूटर पर ही आधारित है। बिना कंप्यूटर के बैंक से कोई कार्य नहीं कर सकते।

अब तो कम्प्यूटर ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जरा सोचिए यदि थोड़े समय के लिए संसार के सारे कंप्यूटर बंद कर दिया जाए तो संसार के सारे कार्य ठप हो जाएंगे। हमारी कंप्यूटर के ऊपर इतनी अधिक निर्भरता बढ़ गई है कि इसके बिना आज मानव जीवन सुगम रूप से जीया नहीं किया जा सकता।

कम्प्यूटर के माध्यम से हम ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर, कार्यालय के कार्य, बही-खाता आदि बनाना, डिजाइनिंग करना, मनोरंजन करना, वीडियो गेम खेलना, फिल्में देखना, गाने सुनना, सोशल मीडिया से जुड़ना जैसे अनेकों कार्य करते हैं। यह सभी दैनिक जीवन के कार्य कम्प्यूटर के कारण ही संभव हो सके हैं। इसलिए अंत में हम ये निष्कर्ष पाते हैं कि मानव जीवन में कम्प्यूटर का महत्व किसी से भी छुपा नहीं है और इसके बिना आज का जीवन सुगमता से संभव नहीं है।


Related questions

‘गुरु पूर्णिमा’ पर निबंध लिखिए।

‘पहाड़ों का दृश्य’ इस विषय पर एक लघु निबंध लिखिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions