Monday, 23 November 2026 07:02 AM 28°C
Asked by MONIKA 3 years ago

अपने पिताजी को अपनी परीक्षा की तैयारी के विषय में पत्र लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

अनौपचारिक पत्र

परीक्षा के तैयारी के विषय में पिताजी को पत्र

 

दिनांक : 5 मई 2024

आदरणीय पिताजी
चरण स्पर्श

पिताजी, मैं यहाँ पर कुशल पूर्वक हूँ। आपका पत्र प्राप्त हुआ। घर में सब की कुशलता जानकर प्रसन्नता हुई। पिता जी आपने मेरी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के विषय में पूछा है। पिताजी, मेरी परीक्षा की पूरी तैयारी हो चुकी है और मैं निरंतर अभ्यास कर रहा हूँ।

मुझे आशा है कि मेरे सारे पेपर अच्छे होंगे। पिताजी, मैंने आपसे वादा किया है कि मैं कम से कम 80% अंक लेकर आऊंगा तो मुझे पूरा विश्वास है कि मैं आपके विश्वास और अपने वादे पर खरा उतरूंगा। परीक्षा खत्म होते ही मैं आपको सूचित कर दूंगा। आप मुझे लेने आ जाना और छुट्टियों में हम सब कहीं बाहर घूमने चलेंगे। शेष बातें अगले पत्र में। आपके पत्र के इंतजार में…

आपका पुत्र
मनीष


Related questions

आपने अपना जन्मदिन कैसे मनाया उसके बारे में अपने मित्र को पत्र लिखिए।

अपने मित्र को “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” के लाभ और इस लाभ को कैसे प्राप्त करें? इसकी जानकारी देते हुए एक पत्र हिंदी में लिखें।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *