Wednesday, 25 November 2026 03:07 AM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

अपने क्षेत्र में हो रहे शोर-गुल से आपको पढ़ाई में हो रही असुविधा का वर्णन करते किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

औपचारिक पत्र

शोरगुल के संबंध में संपादक को पत्र

 

दिनांक – 8 अगस्त 2024

 

सेवा में,
संपादक महोदय,
दि हिमाचल टाइम्स,
शिमला ।

विषय : शोर-गुल के कारण पढ़ाई में हो रही असुविधा बाबत ।

महोदय,
आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र के माध्यम से मैं अपनी समस्या को सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाना चाहता हूँ। कृपया आप मेरे इस पत्र को अपने समाचार पत्र के पहले पृष्ट में प्रकाशित करें। आजकल हमारे जीवन में लाउडस्पीकरों का प्रयोग किया जाना आम बात है । आए दिन ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं चाहे बड़े हो या छोटे जिनमें लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल आम बात है । मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, भजन कीर्तन, विवाह आदि में लाउड स्पीकरों का प्रयोग किया जाता है।

लेकिन मेरी शिकायत है कि लाउडस्पीकरों का प्रयोग करने वाले दूसरों को हो रही असुविधा का ख्याल नहीं रखते है। देर रात तक लाउडस्पीकर बजते रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पढ़ रहा है। बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। बच्चे ऐसे माहौल में पढ़ नहीं पा रहे हैं।

अतः संपादक महोदय जी, मैं आपके अखबार के माध्यम से हमारे क्षेत्र की इस समस्या के बारे में प्रशासन और सरकार से अनुरोध करना चाहता हूँ कि वह लाउडस्पीकरों के अनियंत्रित प्रयोग पर रोक लगाएं तथा इसके प्रयोग से संबंधित बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करवाएं।

धन्यवाद सहित,निवेदक
मोहन लाल
हमीरपुर ।


Related questions

संपादक के नाम पत्र लिखकर प्रखंड कार्यालय में व्याप्त अनियमितता का उल्लेख करें।

आप वेणु राजगोपाल हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ दिल्ली के संपादक के नाम एक पत्र लिखकर सामाजिक जीवन में बढ़ रही हिंसा पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *