भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थीं?

भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष ‘मीरा कुमार’ थीं, जिन्होंने 15वीं लोकसभा के लिए 4 जून 2009 से 16 जून 2014 के बीच 5 वर्षों तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

मीरा कुमार को 15वीं लोकसभा के लिए लोकसभा अध्यक्ष के रूप में 3 जून 2009 को चुना गया था। वह 15वीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा प्रतिनिधि के रूप में चुनी गई थीं।

उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुना गया। उसके बाद उन्होंने 4 जून 2009 से 16 जून 2014 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य कियाय़ वह भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष थीं। उनके बाद भारत को लगातार दूसरी बार दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष मिली, जब सुमित्रा महाजन भारत की दूसरी लोकसभा अध्यक्ष बनीं। सुमित्रा महाजना भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं।

मीरा कुमार का जन्म 31 मार्च 1945 को सासाराम बिहार में हुआ था। उनके पिता प्रसिद्ध भारतीय नेता बाबू जगजीवन राम थे, जिनका भारतीय राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। वह भारतीय राजनीति में बाबूजी के नाम से मशहूर थे।


Related questions

भारत में कुल कितनी लोकसभा सीटें हैं? हर वर्ष कितनी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होता है?

भारत के ऐसे कौन से प्रधानमंत्री थे .जो प्रधानमंत्री के रूप में विदेश गए और फिर कभी वापस नहीं आ पाए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions