Home Tags स्वतंत्रता

Tag: स्वतंत्रता

दिए गए पदयांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। स्वतंत्रता की लड़ी लड़ाई। तुमने हमको मुक्ति दिलाई, हुई दासता दूर देश की। आया उत्तम-नूतन युग है। बापू ! तुमको कोटि नमन है। सत्य अहिंसा को अपनाया, प्रेम-एकता का गुण गाया। नैतिकता का पंथनछोड़ा, रखा पवित्र साध्य-साधन है। बापू! तुमको कोटि नमन है। तुमने किया समर्पित तन-मन, तुमने किया समर्पित जीवन। गए जेल आजादी के हित. किया तिर कष्ट-सहन है। बापू। तुमको कोटि नमन है। यह भारत है मणी तुम्हारा, तुम्हें न भूलेगा जग सारा। तुमसे सतत प्रेरणा लेकर, हो सकता प्रसन्न जन-जन है। बापू तुमको कोटि नमन है।। 1. कवि बापू के प्रति समर्पित क्यों है? 2. गांधी जी जेल क्यों गए थे? 3. बापू ने कौन से मार्ग पर चलने का प्रण लिया? 4. भारत देश गांधी का ऋणी क्यों है? 5. गांधी जी से क्या प्रेरणा ली जा सकती है?