Tag: माँ-बेटे के बीच संवाद

  • आउटडोर खेलों का महत्व समझाते हुए माँ-बेटे के बीच संवाद लिखिए।

    संवाद लेखन

    आउटडोर खेल के महत्व को लेकर माँ-बेटे की बीच संवाद

     

    माँ ⦂ बेटा, तुम फिर से टीवी के सामने बैठे हो? बाहर जाकर खेलते क्यों नहीं हो?

    बेटा ⦂ माँ, बाहर धूप बहुत है आप मुझे टीवी देखने दो।

    माँ ⦂ तुम समझते क्यों नहीं, हर समय या तो टीवी के आगे बैठे रहोगे या कम्प्यूटर-मोबाइल से चिपके रहोगे। तुम कोई भी आउटडोर खेल खेलने क्यों नहीं जाते?

    बेटा ⦂ माँ खेल-खेल होता है आउटडोर हो या इंडोर।

    माँ ⦂ नहीं बेटा, ऐसी बात नहीं। तुम जो घर पर बिस्तर पर बैठे या कुर्सी पर बैठे मोबाइल, कम्प्यूटर आदि पर जो गेम खेलते रहते हो उनसे तुम्हारे शरीर को कोई फायदा नहीं होता। जबकि तुम यदि बाहर जाकर खेल खेलोगे तो तुम्हारे शरीर को बहुत लाभ होगा।

    बेटा ⦂ (आश्चर्य से) सच माँ? बाहर खेलने से क्या फायदे होते हैं?

    माँ ⦂ हाँ, बिल्कुल। बाहर खेलने से तुम्हारा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। दौड़ने, कूदने, और खेलने से शरीर की सभी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और तुम तंदुरुस्त रहते हो।

    बेटा ⦂ अच्छा, और क्या?

    माँ ⦂ इसके अलावा, जब तुम बाहर दोस्तों के साथ खेलते हो, तो तुम नई-नई चीजें सीखते हो, जैसे टीम वर्क, एक-दूसरे की मदद करना, और खेल के नियमों का पालन करना। यह सब चीजें तुम्हारे सामाजिक कौशल को बेहतर बनाती हैं।

    बेटा ⦂ यह तो बहुत अच्छा है, माँ। और क्या?

    माँ ⦂ बाहरी खेल खेलने से तुम्हारी मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होती है। ताजी हवा में खेलने से तुम्हारा दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है। इससे तुम्हारी एकाग्रता भी बढ़ती है, जो पढ़ाई में भी मदद करती है।

    बेटा ⦂ तो माँ, कौन-कौन से खेल खेल सकता हूँ मैं?

    माँ ⦂ बहुत सारे खेल हैं, बेटा। तुम क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेल खेल सकते हो। ये सभी खेल तुम्हारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छे हैं।

    बेटा ⦂ (उत्साहित होकर) माँ, अब मुझे समझ में आ गया। मैं अभी जाकर अपने दोस्तों के साथ खेलने जाता हूँ।

    माँ ⦂ यह हुई ना बात, बेटा! जाओ और खूब खेलो। और हाँ, खेलते वक्त ध्यान रखना कि कोई चोट न लगे।

    बेटा ⦂ ठीक है माँ, मैं ध्यान रखूँगा। धन्यवाद, माँ!

    माँ ⦂ (मुस्कराते हुए) खुश रहो, बेटा। खेलो और स्वस्थ रहो।


    Related questions

    दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए किसी हिल स्टेशन जैसे शिमला, मनाली, कश्मीर आदि घूमने के बारे में माता-पिता और बेटी के बीच हुए संवाद को लिखिए।

    मान लीजिए आपकी मुलाकात किसी दूसरे ग्रह के निवासी से हो जाती है। दूसरे ग्रह के निवासी के साथ हुई बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए।

  • बढ़ते हुए प्रदूषण पर क्या सावधानी की जाए। इस विषय पर माँ और बेटे के जो चर्चा हुई, उस पर संवाद लिखिए।

    संवाद लेखन

    प्रदूषण पर माँ-बेटे के बीच संवाद

     

    माँ ⦂ (खिड़की बंद करते हुए) बेटा क्या तुम बता सकते हो यह जो बाहर दूर–दूर तक धुंध दिखाई दे रही है यह क्या है ?

    बेटा ⦂ हाँ, यह धुंध ठंड के कारण पढ़ रही है।

    माँ ⦂ बेटा यह सिर्फ सर्दी के कारण नहीं है बल्कि वातावरण में फैले इस प्रदूषण के कारण है।

    बेटा ⦂ हाँ माँ हमारे चारों ओर प्रदूषण है, पानी में प्रदूषण, वायु में प्रदूषण कहीं आवाज़ का प्रदूषण, नदी नालों में प्रदूषण। हमारे चारों ओर प्रदूषण ही प्रदूषण है।

    माँ ⦂ हाँ बेटा, तुमने बिल्कुल सच कहा पर क्या तुम जानते हो इसका क्या कारण है ?

    बेटा ⦂ नहीं माँ, मैंने तो ऐसा कभी भी नहीं सोचा।

    माँ ⦂ यह प्रदूषण कहीं ओर से नहीं आया है हमने ही इसे पैदा किया है।

    बेटा ⦂ (बड़ी हैरानी से) वह कैसे माँ ?

    माँ ⦂ हवा में प्रदूषण का कारण है जो कारखानों से निकलने वाला धुआँ हमारे वाहनों से निकलने वाला धुआँ और जब प्लास्टिक को जलाया जाता है तो उससे निकलने वाला धुआँ बहुत ही ज़हरीला होता है। आजकल लोगों को अधिकतर साँस की बीमारियाँ होने का कारण यही है।

    बेटा ⦂ माँ जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण का क्या कारण है ?

    माँ ⦂ बेटा जब हम अपने मवेशियों को नदियों में नहलाते हैं तो उस कारण भी जल प्रदूषण होता है, नदियों के किनारे कपड़े धोने और कारखानों से जो रसायन निकलता है उसे नदियों में निष्कासित कर दिया जाता है उसके कारण जल प्रदूषण होता है और इसके कारण हमें पेट की बीमारियाँ हो जाती है। ध्वनि प्रदूषण गाड़ियों के शोर से बड़े–बड़े लाउड स्पीकर लगाने से ध्वनि प्रदूषण होता है और इसके कारण हमें ऊंचा सुनने की बीमारी हो जाती है।

    बेटा ⦂ हम ऐसा क्या कर सकते हैं जिस कारण प्रदूषण को होने से रोका जा सके ?

    माँ ⦂ बेटा हमें ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने चाहिए ताकि वायु प्रदूषण को कम किया जा सके | जल प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार को भी उचित कदम उठाने होंगे और हमें खुले मैं शौच जाना, नदियों में कूड़ा फेंकने और मवेशियों को नहलाना और कपड़े धोना आदि बंद करना होगा तभी जल प्रदूषण कम होगा ।  बिना वजह के हॉर्न ना बजे लाउड स्पीकर का इस्तेमाल कम से कम करें।

    माँ ⦂ तो अब तुम क्या करोगे ?

    बेटा ⦂ सबसे पहले तो मैं यह कोशिश करूंगा कि प्रदूषण करने से कैसे बचूँ और साथ ही साथ अपने दोस्तों को भी प्रदूषण ना करने के बारे में बताऊँगा और सब को प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताऊँगा।

    माँ ⦂ शाबाश ! बेटा।


    Related questions

    परीक्षा की समाप्ति पर छुट्टियों के उपयोग के बारे में दो मित्रों का पारस्परिक संवाद लिखिए।

    12वीं की परीक्षा की समाप्ति के बाद भविष्य में पढ़ाई के संबंध में पिता और पुत्र के बीच हुए संवाद को लिखें।