Tag: दीर्घ स्वर संंधि

  • हिमालय में कौन सी संधि है​?

    हिमालय में संधि :

    हिमालय : हिम + आलय
    संधि का भेद : दीर्घ स्वर संधि

    स्पष्टीकरण

    ‘हिमालय’ में दीर्घ स्वर संधि है, जिसे दीर्घ संधि भी कहते हैं। ये संधि स्वर संधि के पाँच उपभेदों मे से एक उपभेद है।
    हिमालय में दीर्घ संधि का जो नियम लागू होता है, वह इस प्रकार है…

    जब ‘अ’ और ‘आ’ का मेल होता है तो ‘आ’ बनता है। यहाँ पर हिम के अंतिम वर्ण ‘अ’ और आलय के अंतिम वर्म ‘आ’ का मेल होकर ‘आ’ बन रहा है।

    इसलिए इस नियम के अनुसार हिमालय में दीर्घ स्वर संधि है।

    स्वर संधि, संधि के तीन भेदों में एक है। संधि के तीन भेद हैं..

    • स्वर संधि
    • व्यंजन संधि
    • विसर्ग संधि

    स्वर संधि के पाँच उपभेद..

    • दीर्घ संधि
    • गुण संधि
    • यण संधि
    • वृद्धि संधि
    • अयादि संधि

    Related questions

    निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए- 1. सम् + चय 2. वाक् + मय 3. राका + ईश 4. सत् + मार्ग 5. निः + पक्ष 6. सु + आगत 6. उत् + लेख 7. एक + एक 8. तत् + लीन 9. तपः + बल

    ‘भवनम’ का संधि विच्छेद करो।

  • जीवनाधार में कौन सी संधि है?

    जीवनाधार : जीवन + आधार

    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

    स्पष्टीकरण

    दीर्घ स्वर संधि का नियम : ‘जीवनाधार’ में ‘दीर्घ स्वर संधि’ है। यहाँ पर दीर्घ स्वर संधि का वह नियम लागू होता है, जिसमें जब किसी प्रथम शब्द के अंतिम वर्ण के स्वर ‘अ’ और द्वितीय शब्द के प्रथम वर्ण के स्वर ‘आ’ का मेल होता है, तो ‘आ’ बनता है।

    इस संधि में ‘जीवन’ के अंतिम वर्ण ‘न’ का स्वर ‘अ’ तथा ‘आधार’ का प्रथम वर्ण का स्वर ‘आ’ का संयोजन होकर ‘आ’ वर्ण बन रहा है।

    इसलिए जीवन + आधार = जीवनाधार होगा। इस संधि में दीर्घ स्वर संधि होती है।

    ‘स्वर संधि’ के पाँच उपभेद होते हैं, ‘दीर्घ स्वर संधि’ इन्हीं पाँच उपभेदों में से एक भेद है।

    स्वर संधि के पाँच भेद :
    1. दीर्घ संधि
    2. गुण संधि
    3. यण संधि
    4. अयादि संधि
    5. वृद्धि संधि


    Related questions

    ‘चक्रमस्ति’ का संधि-विच्छेद क्या होगा? ​

    ‘निर्झरी’ और ‘निर्झर’ संधि विच्छेद क्या होगा? संधि का भेद भी बताएं।

  • ‘चक्रमस्ति’ का संधि-विच्छेद क्या होगा? ​

    चक्रमस्ति : चक्रम + अस्ति

    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

    स्पष्टीकरण

    दीर्घ स्वर संधि का नियम

    ‘चक्रमस्ति’ मे ‘दीर्घ स्वर संधि’ होगी। इस संधि में दीर्घ स्वर संधि का वो नियम लागू होगा। जब ‘अ’ और ‘अ’ का मेल होता है तो ‘अ’ या ‘आ’ बनता है। इस संधि में चक्रम में अंतिम वर्ण ‘म’ में ‘अ’ स्वर है, तो ‘अस्ति’ का ‘अ’ स्वर है। दोनों स्वरों का मेल होकर ‘अ’ बन रहा है।

    ‘दीर्घ स्वर संधि’  ‘स्वर संधि’ का एक उपभेद है।  स्वर संधि के पाँच उपभेद होते हैं।

    • दीर्घ स्वर संधि
    • गुण स्वर संधि
    • अयादि स्वर संधि
    • यण स्वर संधि
    • वृद्धि स्वर संधि

    Other questions

    ‘निर्झरी’ और ‘निर्झर’ संधि विच्छेद क्या होगा? संधि का भेद भी बताएं।

    ‘रामायण’ शब्द में क्या ‘अयादि संधि’ हो सकती हैं?

  • जन्माष्टमी में कौन सी संधि है?

    जन्माष्टमी में संधि और उसका भेद इस प्रकार होगा :

    जन्माष्टमी : जन्म + अष्टमी
    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

    दीर्घ स्वर संधि का नियम :

    जब ‘अ’ और ‘अ’ मेल होता है, तो ‘आ’ बनता है। जन्म + अष्टमी में यही नियम लागू होता है। दीर्घ स्वर संधि स्वर संधि के पाँच उपभेदों में से एक भेद है।

    स्वर संधि के पाँच उपभेद होते हैं।

    • दीर्घ स्वर संधि
    • गुण स्वर संधि
    • यण स्वर संधि
    • वृद्धि स्वर संधि
    • अयादि स्वर संधि

    संधि से तात्पर्य दो शब्दों के संयोजन से होता है। जब दो शब्दों में से प्रथम शब्द के अंतिम वर्ण और द्वितीय शब्द के प्रथम वर्ण के संयोजन से जो नया शब्द बनता है, वह ‘संधि’ कहलाता है। इस संधि को पुनः उसके मूल शब्दों में अलग कर देना ‘संधि-विच्छेद’ कहलाता है।

    संधि के तीन भेद होते हैं :

    • स्वर संधि
    • व्यंजन संधि
    • विसर्ग संधि

    स्वर संधि के पांच उपभेद होते हैं। शेष दोनों संधि का कोई उपभेद नहीं होता है।


    Related questions

    शिक्षिका, अध्यापिका, पाठिका का संधि-विच्छेद करो।

    ‘स्थितोस्ति’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा?

  • शिक्षिका, अध्यापिका, पाठिका का संधि-विच्छेद करो।

    शिक्षिका, अध्यापिका, पाठिका का संधि-विच्छेद इस प्रकार है…

    शिक्षिका = शिक्षक + इका
    संधि भेद = व्यंजन संधि

    अध्यापिका = अध्यापक + इका
    संधि भेद = व्यंजन संधि

    पाठिका = पाठक + इका
    संधि भेद = व्यंजन संधि

    संधि विच्छेद के बारे में जानने से पहले आइए पहले संधि क्या है यह जान लेते हैं।

    संधि की परिभाषा

    संधि का अर्थ है मेल अर्थात जब दो वर्ण आपस में मिलते हैं और उससे विकार उत्पन्न होता है तो उसे संधि कहते हैं।

    जैसे – हिम + आलय = हिमालय

    आइए अब जानते हैं संधि विच्छेद के बारे में…

    संधि विच्छेद

    संधि विच्छेद का अर्थ है तोड़ना या फिर अलग–अलग करना अर्थात किसी शब्द के वर्णों को दो या दो से अधिक भागों में विभाजित करना संधि-विच्छेद कहलाता है।
    सुरेश = सुर + ईश
    विद्यालय = विद्या + आलय


    Related question

    चक्षुर्दानम् संधि विच्छेद क्या होगा?

    ‘जलभराव’ में कौन सा समास आएगा ?