Tag: विज्ञापन लेखन

  • गरीबों को दान करने हेतु अपने विद्यालय में आयोजित होने वाले ‘गर्म कपड़े दान मेले’ के प्रचार के लिए एक विज्ञापन 60 शब्दों में तैयार करें।

    विज्ञापन लेखन

    गर्म कपड़े दान मेले का विज्ञापन

    वस्त्र दान मेला आप सब को सूचित किया जाता है कि दिनांक 25/02/2025 को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला , चेओग के प्रांगण में हर वर्ष की भांति “ गर्म कपड़े दान मेले ” का आयोजन किया जा रहा है । दिसंबर और जनवरी माह में ठंड के प्रकोप को देखते हुए , इस मेले में चेओग के विभिन्न गावों में कार्य कर रहे गरीब प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों में गर्म वस्त्र बांटे जाएंगे ।

    सभी शिमला वासियों से अनुरोध है कि इस मेले में गर्म वस्त्र दान कर गरीबों और ज़रूरत मंदों की मदद करें ।

    प्रार्थी : प्रधानाचार्य,
    वरिष्ठ मध्यमिक पाठशाला,
    चेओग, शिमला (हिमाचल प्रदेश)


    और कुछ विज्ञापन…

    गर्म कपड़ों की बिक्री हेतु एक विज्ञापन तैयार करें।

    कपड़े धोने का साबुन का विज्ञापन तैयार की कीजिए।

  • स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से धूम्रपान से होने वाली हानियों के प्रति सचेत करते हुए विज्ञापन लिखें।

    विज्ञापन लेखन

    धूम्रपान से होने वाली हानियों के प्रति विज्ञापन

     

    धूम्रपान करता जीवन का नाश,
    देता हमको केवल विनाश,
    धूम्रपान का न अपनाएं,
    अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं

    यदि आप धूम्रपान करते है तो ध्यान दें…

    • धूम्रपान आपकी सेहत के लिए बहुत घातक है।
    • एक बार सिगरेट पीने से आप अपने जीवन के कई घंटे कम कर लेते हैं।
    • धूम्रपान आपके फेफड़ों पर बुरा असर डालता है।
    • ये कैंसर, सांस संबंधी रोगों का कारण बनता है।
    • इससे केवल आपका जीवन ही नही बल्कि आपके परिवार का जीवन भी प्रभावित होता है।
    • इसलिए आज ही धूम्रपान को त्यागने का संकल्प लें और एक अच्छा स्वस्थ जीवन जिएं।
    • खुद भी जिएं और लोगों को भी जीनें दें

    धूम्रपान से होने वाले नुकसानों के बारे में और अधिक जानने तथा धूम्रपान की आदत को छुड़ाने के लिए भारत सरकार के इन टोल फ्री नंबरों पर संपर्क करें…

    1800-000-000-00
    011-2002012020

    स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी…


    Other questions

    कपड़े धोने का साबुन का विज्ञापन तैयार की कीजिए।

    ‘जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी’ यह विज्ञापन आप रेडियो के लिए तैयार कीजिए।

  • कपड़े धोने का साबुन का विज्ञापन तैयार की कीजिए।

    विज्ञापन लेख

    कपड़े धोने का साबुन का विज्ञापन


    यूनिप्रो पेश करते हैं…

    निहार साबुन

    साबुन हो निहार,
    तो कपड़ों में आए निखार ,

    जी हाँ,

    • आपके सफ़ेद कपड़ों को करे बर्फ जैसा सफ़ेद ,
    • रंगीन कपड़ों में लाये रंगों की बहार !
    • जिद्दी से जिद्दी मैल को निकाले बाहर,
    • कपड़ों में नई ताज़गी लाए ,

    एक टिकिया का मूल्य 15/- मात्र

    Ο निहार साबुन की चार टिकियां

    — केवल 55 रुपये मे

    (10 टिकिया की पैकिंग में भी उपलब्ध )

    — आज ही अपने नजदीक ग्रोसरी स्टोर जाएं। या सीधे हमसे आनलाइन आर्डर करके मगाएं

    आनलाइन आर्डर करें (टोल फ्री नंबर)

    1800 ***** *****

    नोट: हमारी वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आर्डर प्लेस कर सकते हैं,

    हमारी वेबसाइट..

    https://www.unipro.com

     


    Other questions

    ‘जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी’ यह विज्ञापन आप रेडियो के लिए तैयार कीजिए।

  • ‘जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी’ यह विज्ञापन आप रेडियो के लिए तैयार कीजिए।

    विज्ञापन

     

    जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी (रेडियो के लिए विज्ञापन लेखन)

     

    रेडियो पर धीमा संगीत बजता है। (एक उद्घोषिका की आवाज आती है)

    • नमस्कार…
    • आप जानते है कि जीवन का कोई भरोसा नही होता।
    • व्यक्ति के जीवन में कब क्या घटित हो जाए कुछ पता नही
    • अनिश्चितता भरे जीवन में क्या आप अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं,
    • क्या आप चाहते है कि दुर्भाग्यवश यदि आपको कुछ हो जाए तो आपके बाद भी आपके ऊपर आश्रित आपके परिवार को किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो।
    • सौभाग्य से यदि आपका जीवन सुरक्षित रहे तो क्या आप चाहते है कि आपकी वृद्धवस्था में आपको किसी तरह की आर्थिक परेशानी को सामना न करना पड़े

    ….तो फिर जुड़िए हमारी जीवन बीमा पॉलिसी से,

    जो आपकी जिंदगी के साथ भी है और आपकी जिंदगी के बाद भी है।

    (अब उद्घोषक की आवाज आती है)

    • हमारी जीवन बीमा पॉलिसी न केवल आपकी वृद्धवस्था में सहायता प्रदान करेगी बल्कि दुर्भाग्यवश आपके साथ कोई अनहोनी होने पर आपके परिवार की आर्थिक चिंता को भी दूर करेगी।
    • तो बिल्कुल भी देर न करें और आज ही अपनी जीवन बीमा पॉलिसी लें.

     

    अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें,

    1800000000

    आप इस नंबर पर SMS अथवा Whatsapp करें और लिखें, know about LIC

    9800000000

    हमारे प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे और आपके घर पर सारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हाजिर होंगे।

    (फिर उद्घोषिका और उद्घोषक दोनों एक साथ बोलते हैं)

    जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी)

    एक मधुर संगीत बजता है, और विज्ञापन समाप्त होता है।


    Others questions